Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CJP के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सोमवार के लिए INDIA ब्लॉक की खास तैयारी!

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर को कांग्रेस, INDIA गठबंधन और युवाओं के साथ सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब और तेज संभावना दिखाई दे रही है.  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभाल रहे हैं. उन्होंने रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, INDIA गठबंधन और युवाओं के साथ सड़कों पर उतरने की घोषणा की है. राहुल गांधी ने कहा कि इस बार विरोध की आवाज पहले से कहीं ज्यादा जोर से पूरे देश में गूंजेगी.

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने बयान में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और युवाओं के साथ हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि सरकार जितना दबाव बनाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा. उन्होंने अपने संदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहे जितनी पुलिस तैनात कर ले, विपक्ष और प्रदर्शनकारी पीछे हटने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है. उनके इन बयानों से साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की तैयारी में है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन की तैयारी! जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Loading Ad...

सोमवार को INDIA गठबंधन के साथ सड़क पर उतरेंगे युवा

राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन की आवाज देशभर में सुनाई देगी. हालांकि, प्रदर्शन किन-किन स्थानों पर होंगे और इसमें कितने लोग शामिल होंगे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सोमवार को वे मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करेंगे. उनके मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवाल उठे हैं. ऐसे में कानून के संरक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे इन मामलों पर ध्यान दें. उन्होंने जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई.

Loading Ad...

राहुल गांधी बोले- विरोधियों की हर चाल से वाकिफ हूं

राहुल गांधी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भी केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी और RSS से जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से अधिक समय से राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने विरोधियों की रणनीति को अच्छी तरह समझते हैं. राहुल ने अपने संदेश में दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों का दायरा धीरे-धीरे सिमट रहा है. यह उनका राजनीतिक आकलन है, जबकि आने वाले दिनों में आंदोलन का स्वरूप और उसका असर घटनाक्रम पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़े: 'आमने-सामने हो मुकाबला...', अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, बोले- अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा

Loading Ad...

शनिवार को प्रदर्शन से दूर रही कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस ने बुधवार से शुक्रवार तक विरोध प्रदर्शन किए थे. हालांकि, शनिवार को जब CJP ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, तब कांग्रेस इस प्रदर्शन में सीधे तौर पर शामिल नहीं हुई. पार्टी नेताओं ने बयान जारी कर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधना जारी रखा. शनिवार को राहुल गांधी चेन्नई में छात्रों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. अब सोमवार को INDIA गठबंधन और युवाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के उनके ऐलान ने दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, दिल्ली में रविवार को CJP के प्रदर्शन और सोमवार को प्रस्तावित विपक्षी मार्च को लेकर राजनीतिक हलचल बनी हुई है. अब यह देखना अहम होगा कि प्रदर्शन किस स्तर पर आयोजित होते हैं और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...