Advertisement
‘बदला लेकर रहेंगे, इंशाअल्लाह…’, अफगानिस्तान में आम लोगों पर पाकिस्तान ने बरसाए बम, तालिबान ने सबक सिखाने की खाई कसम
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तानी हमले में कई मासूम लोगों के मारे जाने के बीच तालिबान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. तालिबानियों ने पाक फौज से बदला लेने की धमकी दी है.
Advertisement
अफ़गानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हमले में कई आम लोग मारे गए हैं. अफगान तालिबान ने इसका बदला और जोरदार जवाब की चेतावनी दी है. अफगान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोशल पाकिस्तान की ओर की गई गोलीबारी की निंदा की.
तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की खाई कसम!
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कल रात, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने अफ़गानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों वाले इलाकों पर फिर से गोलाबारी की. कुनार में, एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, और दो महिलाएं व दो पुरुष घायल हो गए; ये सभी स्थानीय नागरिक थे. पक्तिका में, एक घर और एक स्थानीय दुकान पर गोलाबारी हुई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Advertisement
जबीहुल्ला ने आगे लिखा कि वो इस हमले और अन्याय की निंदा करते हैं और इसे अपराधों को दोहराने जैसा मानते हैं. पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर ऐसा अपराध किया है, जिसका मकसद अपने ही देश में सुरक्षा से जुड़ी नाकामियों से ध्यान भटकाना है. अफ़गान लोग इस हमले का उचित जवाब देंगे, ईश्वर ने चाहा तो.
Advertisement
جريمة وعدوان:
— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 21, 2026
قصف الجيش الباكستاني المعتدي، ليلة أمس، مرةً أخرى، مناطق مدنية في ولايتي كنر وبكتيكا في أفغانستان.
ففي كنر، استشهدت امرأة ورجلان، وأُصيبت امرأتان ورجلان، وجميعهم من السكان المحليين المدنيين.
أما في بكتيكا، فقد تم قصف منزل ودكان محلي، ولم تُسجَّل أية خسائر بشرية
۲/۱
अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका में पाकिस्तान ने मारे बम
Advertisement
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में हवाई हमले किए. पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार और पक्तिका पर बम बरसाए. इन हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हो गए.
यह घटना उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक पुलिस चौकी पर हमले के दो दिन बाद हुई है. बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी यूएनबी ने अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: 'आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार...', UP के कई शहरों में सपा के खिलाफ पोस्टर वार, गरमाई सियासत
Advertisement
पाकिस्तानी वायुसेना के हमले में तीन लोगों की मौत
अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए. ये दोनों प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं. इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: 'मूर्ख को पता भी है कि नहीं...', अमेरिकी को हनुमान जी की मूर्ति से चिढ़ थी, शशि थरूर के बेटे ने क्लास लगा दी
Advertisement
यह भी पढ़ें
यूएनबी की रिपोर्ट के अनुसार, कुनार प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि कुनार के नूरगल जिले में स्थानीय समय के मुताबिक तड़के तीन बजे हवाई हमला हुआ. उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. हमले में एक इमारत भी नष्ट हो गई. UNB के अनुसार, पक्तिका प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि पक्तिका के बरमल जिले में तड़के करीब चार बजे दो हवाई हमले हुए. फिलहाल इन दो हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.