जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब मनचलों की खैर नहीं! दिल्ली पर सीएम गुप्ता ने सड़क पर उतारा एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड, जानें क्या होगा काम?

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी की 'एंटी रोमियो स्क्वाड' के तर्ज़ पर सीएम गुप्ता ने दिल्ली में एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड को उतार दिया है। ये स्क्वाड राजधानी के सभी संवेदनशील इलाक़ों में तैनात किए जाएँगे।

Author
05 Apr 2025
( Updated: 09 Dec 2025
09:37 AM )
अब मनचलों की खैर नहीं! दिल्ली पर सीएम गुप्ता ने सड़क पर उतारा एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड, जानें क्या होगा काम?
Advertisement

दिल्ली को महिलाओं के लिए काफ़ी असुरक्षित माना जाता है। यहां बढ़ रहे अपराधों की संख्या से दिल्ली क्राइम स्टेट बन गया है। महिलाओं के साथ छेड़खानी और महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दिल्ली की बीजेपी सरकार ने कमर कस ली है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी की 'एंटी रोमियो स्क्वाड' के तर्ज़ पर सीएम गुप्ता ने दिल्ली में एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड को उतार दिया है। ये स्क्वाड राजधानी के सभी संवेदनशील इलाक़ों में तैनात किए जाएँगे। पुलिस ने पहले ही ‘सार्वजनिक स्थानों पर यौन अपराधों के खिलाफ कार्रवाई’ के तहत कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे। लेकिन, महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए अब जिलावार ‘एंटी ईव-टीजिंग स्क्वॉड’ बनाए जाएंगे। 


मनचलों पर शिकंजा कसे जाने और महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ‘एंटी ईव-टीजिंग स्क्वॉड’ नाम से छेड़छाड़ विरोधी विशेष दस्ते का गठन किया है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के साथ साथ अपराधियों पर तुरंत एक्शन लेने में ये स्क्वाड अहम भूमिका निभाएंगे। ये दस्ते बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार, पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास और अन्य संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहेंगे। 

Advertisement


स्क्वाड में कौन-कौन होंगे? 

1 इंस्पेक्टर

Advertisement

1 सब-इंस्पेक्टर (पुरुष/ महिला)

4 महिला पुलिसकर्मी

5 पुरुष पुलिसकर्मी


Advertisement

इनके अलावा तकनीकी सहायता के लिए विशेष स्टाफ का एक सदस्य होगा। सभी दस्तों को चार पहिया वाहन और पर्याप्त संख्या में दोपहिया वाहन दिए जाएंगे, ताकि वे तुरंत मौके पर पहुंच सकें।


कैसे करेगा ये दस्ता काम?

हर दस्ते को रोजा दो संवेदनशील इलाकों में गश्त करनी होगी 

पूरे सप्ताह के दौरान सभी हॉटस्पॉट कवर करने होंगे 

Advertisement

हर जिले का पुलिस अधीक्षक इन दस्तों की निगरानी करेगा 

जिला ACP और CAW सेल के अधिकारी इनकी तैनाती की रूपरेखा तैयार करेंगे


अपराधियों पर होगा तुरंत एक्शन 

Advertisement

स्क्वाड को संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है

अगर कोई व्यक्ति छेड़छाड़ या महिलाओं के साथ बदसलूकी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी  

महिला पुलिसकर्मी भी इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, ताकि पीड़ित महिलाएं बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें

Advertisement


महिलाओं से दिल्ली पुलिस की अपील

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे बिना किसी डर के पुलिस की हेल्पलाइन 1091 या 112 पर कॉल करें। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में उठा रही है। उम्मीद की जा रही है कि ‘एंटी ईव-टीजिंग स्क्वॉड’ के सक्रिय होने से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी डर के आने-जाने की आजादी मिलेगी। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें