Advertisement
विराट कोहली के आउट होने पर छोड़ देते थे खाना... नाना पाटेकर का क्रिकेट से था खास लगाव, बचपन में करते थे ऑफ स्पिन गेंदबाजी
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की. सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अब नाना पाटेकर के जीवन से जुड़ी कहानी और किस्सो को लोग खूब याद कर रहे हैं और उनके निधन पर गहरा शोक जता रहे है.
Advertisement
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 साल की उम्र में उन्होंने गुरुवार, 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक, नाना को गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. मेडिकल टीम को तुरंत बुलाया गया, लेकिन तब तक नाना का शरीर अचेत हो चुका था. नाना पाटेकर के निधन के बाद एक तरफ़ जहां उनके चाहने वाले लगातार शोक जता रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ़ नाना पाटेकर की ज़िंदगी से जुड़ी किस्सो को भी याद किया जा रहा है.
इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह करीब 5:20 बजे मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले को मेडिको-लीगल केस यानी MLC के तौर पर दर्ज किया गया है और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाना है. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. बताया गया कि मल्हार उस वक्त पुणे में थे और खबर मिलते ही गोवा के लिए रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास पूरी जानकारी नहीं है और गोवा पहुंचने के बाद ही वह पूरे मामले की जानकारी ले पाएंगे.
Advertisement
अभिनय के साथ क्रिकेट से भी था गहरा रिश्ता
Advertisement
नाना पाटेकर की पहचान बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय, अलग अंदाज और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए रही. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनके दिल में क्रिकेट के लिए भी खास जगह थी. वह बचपन से ही इस खेल के शौकीन थे और खुद क्रिकेट खेला करते थे. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान नाना ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनके पास क्रिकेट सीखने के लिए पैसे नहीं होते थे. ऐसे में वह शिवाजी पार्क चले जाते थे और वहां नेट प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते थे. नाना ने यह भी कहा था कि उनके अंदर का क्रिकेटर आज भी जिंदा है और वह कुछ दिन अभ्यास करने के बाद दोबारा अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. क्रिकेट के प्रति उनका यह लगाव उम्र बढ़ने के साथ भी कम नहीं हुआ.
विराट कोहली के थे बड़े प्रशंसक
Advertisement
नाना पाटेकर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के भी बड़े प्रशंसक थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर विराट जल्दी आउट हो जाते हैं तो उनका खाने का भी मन नहीं करता. जनवरी 2025 में उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था और लोगों ने इसे लेकर कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए थे. नाना ने क्रिकेट और सिनेमा के बीच समानता बताते हुए कहा था कि दोनों ही जगह आखिर में परीक्षा होती है और फैसला जनता करती है. क्रिकेटर का प्रदर्शन कुछ दिनों में सामने आ जाता है, जबकि कलाकार की मेहनत का परिणाम सामने आने में लंबा वक्त लग सकता है.
यह भी पढ़े: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, 45 मिनट तक डॉक्टर देते रहे CPR, फिर भी नहीं बची जान
यह भी पढ़ें
बहरहाल, नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन उनके व्यक्तित्व का एक दिलचस्प पहलू क्रिकेट के प्रति उनका जुनून भी था. यही वजह है कि उन्हें याद करने वालों के लिए उनकी फिल्मी पहचान के साथ उनका क्रिकेट प्रेम भी हमेशा खास रहेगा.