Advertisement
मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर, UDP के 8 विधायक BJP में शामिल
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सभी विधायक एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूडीपी से जुड़े थे लेकिन पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति को देखते हुए वे प्रभावित हुए हैं.
Advertisement
मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 12 में से 8 विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसके साथ ही मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत 10 विधायकों की हो गई है और वह नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.
यूडीपी के 8 विधायक भाजपा में शामिल
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा सांसद संबित पात्रा, मेघालय भाजपा अध्यक्ष और राज्य प्रभारी अनिल एंटनी की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी का दामन थामा.
Advertisement
CM योगी ने शुरू की ‘भारत टैक्सी’ और कृषक समृद्धि योजना, 5 लाख किसानों को मिलेगा सस्ता कर्ज
Advertisement
LIVE: Eight MLAs from Meghalaya join the BJP at the party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/IAxw6H5tMr
— BJP (@BJP4India) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 23, 2026
कौन-कौन से विधायक भाजपा में शामिल हुए?
Advertisement
भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, खलीहियात से विधायक किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इससे पहले इन विधायकों ने खलीहियात विधायक किर्मेन श्यल्ला के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे.
इससे पहले 12 सितंबर को पूर्व विधायक और यूडीपी के वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद से ही यूडीपी में टूट के कयास लगाए जा रहे थे.
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
Advertisement
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मेघालय के लोकप्रिय विधायक बुधवार को भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं. यह न केवल पूर्वोत्तर के लिए बल्कि देश के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है. मैं सभी आठ चुने हुए विधायकों का पूरे दिल से स्वागत करता हूं."
यह भी पढ़ें
रिजिजू ने कहा कि ये सभी विधायक एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूडीपी से जुड़े थे लेकिन पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति को देखते हुए वे प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है और पीएम मोदी का लोगों से गहरा जुड़ाव है, उसी से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है.