Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक का बड़ा ऑपरेशन, 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त; 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक और गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, 526 किलो ड्रग्स जब्त. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. संदिग्ध ईरानी धौ से 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किए गए.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 526 किलो हाई-ग्रेड नशीला पदार्थ जब्त किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. गुजरात एटीएस के साथ मिलकर चलाए गए इस ऑपरेशन में एक संदिग्ध ईरानी धौ को रोका गया और उस पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में की गई.

खुफिया इनपुट के बाद समुद्र और हवा से निगरानी

ड्रग्स की बड़ी खेप समुद्र के रास्ते भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक और गुजरात एटीएस ने निगरानी बढ़ा दी थी. संदिग्ध जहाज की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी. समुद्री क्षेत्र के साथ हवाई निगरानी भी की गई, जिससे धौ की लोकेशन और उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध धौ का पीछा शुरू किया. काफी निगरानी और ट्रैकिंग के बाद सुरक्षाबलों ने उसे इंटरसेप्ट कर लिया. इसके बाद धौ पर सवार लोगों की जांच की गई और तलाशी अभियान शुरू हुआ.

Loading Ad...

526 किलो ड्रग्स बरामद

25 सितंबर को भारतीय तटरक्षक के जवान संदिग्ध ईरानी धौ पर सवार हुए. तलाशी के दौरान करीब 526 किलो प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए गए. जब्त खेप में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल होने की जानकारी सामने आई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. कार्रवाई के दौरान धौ पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जहाज, चालक दल और बरामद नशीले पदार्थों को भारतीय तटरक्षक की सुरक्षा में मुंबई लाया गया. अब वहां विभिन्न एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ करेंगी और ड्रग्स की खेप से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश होगी.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: https:/पहले यासिर, अब मूसा... कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

समुद्री रास्ते से तस्करी पर बड़ा प्रहार

इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया है कि समुद्र के रास्ते होने वाली ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां किस तरह निगरानी बढ़ा रही हैं. भारतीय तटरक्षक के मुताबिक, समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद संदिग्ध जहाज की पहचान की गई और हॉट परस्यूट के जरिए उसे रोका गया.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि 526 किलो ड्रग्स की बरामदगी को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटेंगी कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. आगे की पूछताछ और जांच से इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...