×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'गीता ज्ञान' के नाम पर नशे का खेल...फिर शोषण, IITIAN बाबा का पर्दाफाश, मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

IITIAN Baba: अभिषेक मिश्रा मूल रूप से उड़ीसा के फोरदा के रहने वाले हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है. आरोप है कि वह ऑनलाइन भजन और गीता ज्ञान के माध्यम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था. वह उन्हें धीरे-धीरे ब्रेनवॉश करता और नशीला पदार्थ पिला कर उनका शोषण करता.

Author
02 Jun 2026
( Updated: 02 Jun 2026
11:23 AM )
'गीता ज्ञान' के नाम पर नशे का खेल...फिर शोषण, IITIAN बाबा का पर्दाफाश, मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image Source: AI/IANS
Advertisement

IITIAN Baba: मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक आईआईटी से पढ़े साधु वेषधारी बाबा, अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास, पर आरोप है कि वह ''गीता ज्ञान'' के बहाने युवतियों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन शोषण करता था..पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके यहां से दो युवतियों को सुरक्षित उनके परिवारों के पास भेजा गया...

आरोपी कौन है और कैसे करता था शोषण?

अभिषेक मिश्रा मूल रूप से उड़ीसा के फोरदा के रहने वाले हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है. आरोप है कि वह ऑनलाइन भजन और गीता ज्ञान के माध्यम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था. वह उन्हें धीरे-धीरे ब्रेनवॉश करता और नशीला पदार्थ पिला कर उनका शोषण करता. 

पुलिस के अनुसार, उसका नेटवर्क बड़ा था और कई युवतियां उसके पास रहती थीं. लेकिन किसी को उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं थी. हाल ही में एक छत्तीसगढ़ की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसने उसके अपराधों का पर्दाफाश किया.

पीड़िता की आपबीती

Advertisement

छत्तीसगढ़ की युवती, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, अपनी बहन से मिलने मथुरा आई थी. उसने बताया कि 15 मई को वह अपनी बहन से मिलने पहुंची.. उसकी बहन ने कहा कि वह भजन मंडली में जाएगी, इसलिए पीड़िता कमरे में अकेली रह गई.

रात को आरोपी उसके कमरे में आया और प्रसाद के नाम पर दूध दिया. पीड़िता को एलर्जी होने की वजह से मना किया, लेकिन उसने जबरदस्ती थोड़ा दूध पीने को कहा. थोड़ी देर में पीड़िता बेहोश हो गई. अगले दिन सुबह जब वह ठीक नहीं हुई, तो आरोपी फिर आया और बहाने बनाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. विरोध करने पर धमकियां दीं कि उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा.

Advertisement

धमकियां और मानसिक दबाव

पीड़िता को धमकी दी गई कि उसके नहाते हुए वीडियो वायरल कर देगा. इसके बाद उसने तुरंत अपनी बहन और मां को सारी बात बताई. आरोपी ने कई नंबरों से लगातार धमकाया. यह मामला गंभीर रूप ले चुका था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

गिरफ्तारी और सुरक्षा

पुलिस ने सोमवार को राधाकुंड स्थित उसके आवास से अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया वहां दो और युवतियां मिलीं, जिनमें एक बिलासपुर और दूसरी मध्य प्रदेश की थीं.उन्हें तुरंत उनके परिवारों को सौंप दिया गया. मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया.

आरोपी का नेटवर्क और हिन्दू संगठन की मदद

Advertisement

यह भी पढ़ें

अभिषेक मिश्रा के इस रैकेट को पकड़ने में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भी लगे हुए थे. वह पढ़े-लिखे युवकों और युवतियों को गीता ज्ञान और भजन के बहाने अपने जाल में फंसा रहा था. पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई युवतियों की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन यह पहली बार है कि कोई हिम्मत करके सामने आया.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें