दिल्ली में CM योगी की PM मोदी से बड़ी मुलाकात, यूपी में हो रहे विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से करीब एक घंटे की मुलाकात हुई है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और चल रही परियोजनाओं को लेकर चर्चा की.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम योगी आदित्यानाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई. इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है, क्योंकि माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल हो सकता है.
PM मोदी से मिले CM योगी
मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होगी. इसके बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है. यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी फिलहाल दिल्ली में ही हैं. सोमवार की सुबह ब्रजेश पाठक ने भी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इन बैठकों को लेकर यही चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर फाइनल फैसला लिया जा सकता है.
यूपी कैबिनेट का होना है विस्तार
जानकारी देते चलें कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में फिलहाल कई पद खाली हैं. माना जा रहा है कि नए चेहरों को शामिल करने और कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने का निर्णय दिल्ली में ही अंतिम रूप ले सकता है. पार्टी नेतृत्व जातिगत समीकरणों को साधते हुए यूपी में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर भी काम कर रहा है. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से होने वाली बैठक को संगठन में संभावित बदलावों से जोड़ा जा रहा है. आधिकारिक रूप से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और मिशन 2027 की रूपरेखा मुख्य एजेंडा होगा.
योगी कैबिनेट में कितनी जगह खाली?
सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के मौजूदा मंत्रिमंडल में अभी कुल 54 मंत्री शामिल थे, लेकिन इनमें से 6 पद पहले से ही रिक्त चल रहे थे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद स्थिति में एक बार फिर बदलाव आया, जब जितेंद्र प्रसाद और अनूप प्रधान को केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके चलते प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पदों की संख्या और बढ़ गई है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपा जा सकता है, जबकि संगठन में सक्रिय कुछ नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है.
Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath, met Prime Minister @narendramodi.@CMOfficeUP pic.twitter.com/N0CuzsTSXo
Advertisement— PMO India (@PMOIndia) January 5, 2026यह भी पढ़ें
बताते चलें कि राजनीतिक जानकारों की मानें तो सीएम योगी इस दौरे के बाद यूपी की राजनीति में नया मिजाज देखने को मिल सकता है. कैबिनेट विस्तार और संगठनिक बदलावों से अगले साल की विधानसभा चुनावों की तैयारी को भी गति मिल सकती है. ऐसे में सीएम योगी का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.