Advertisement
'जब तक मानवता रहेगी...', गांधी जयंती पर PM मोदी का बापू को नमन, खादी और स्वदेशी पर भी दिया खास संदेश
गांधी और शास्त्री जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु, PM मोदी और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन समेत कई नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद PM मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया.
Advertisement
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर शुक्रवार को देशभर में दोनों महान नेताओं को याद किया गया. राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने वहां आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर गांधी जी के विचारों और उनके योगदान को नमन किया. इसके बाद पीएम मोदी विजय घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान दोनों नेताओं के देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया गया.
PM मोदी ने साझा किया वीडियो
पीएम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, 'बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहे.' प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, '2 अक्टूबर का हमारे राष्ट्र के लिए क्या महत्व है, इसे बच्चा-बच्चा जानता है. महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है. महात्मा गांधी ऐसे ही व्यक्ति थे और सत्ता से इतना दूर रहने के बावजूद आज भी वे करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं.'
Advertisement
May Bapu’s timeless message keep guiding us towards a better society and a Viksit Bharat. #GandhiJayanti pic.twitter.com/nEISzsM37X
— Narendra Modi (@narendramodi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026Advertisement
Loading Ad...
गांधी जी के विचारों का प्रवाह बना रहा चाहिए: PM मोदी
पीएम ने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि जब तक मानवता के साथ गांधी जी के विचारों का प्रवाह बना रहेगा, तब तक गांधी जी की प्रेरणा और प्रासंगिकता भी हमारे बीच बनी रहेगी. गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और उनमें खादी सबसे प्रमुख थी. आप सभी से मेरा आग्रह है कि दो अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद जरूर खरीदें. गर्व से कहें कि ये स्वदेशी है.'
Advertisement
PM मोदी ने श्लोक भी किया शेयर
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर सुभाषित शेयर कर लिखा, 'पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।" उनकी ओर से संस्कृत श्लोक, 'अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च। निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी।.' साझा किया गया. बता दें कि इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जो व्यक्ति किसी भी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सबसे प्रति मैत्री करुणा का भाव रखता है, जो ममता और अहंकार से रहित है, सुख-दुख में समभाव रखता है, और क्षमाशील है- वही श्रेष्ठ साधक है.
Advertisement
पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥ pic.twitter.com/P6AcuWyVfu— Narendra Modi (@narendramodi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026यह भी पढ़ें
बता दें कि गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर PM मोदी ने दोनों महापुरुषों के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. साथ ही उन्होंने लोगों से गांधी जी के स्वदेशी और खादी के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की.