Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मुंबई में अभिजीत दिपके के प्रदर्शन के दौरान 75 साल के बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

CJP Protest in Mumbai: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Abhijit Dipke: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दुखद घटना सामने आई. प्रदर्शन में शामिल 75 वर्षीय गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पिल्लई ठाणे के डोस्टी वेस्ट काउंटी में रहते थे और प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए शाम करीब साढ़े चार बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे.

चुनाव आयोग के खिलाफ जुटे लोग

यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में आयोजित किया गया थ. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में ज्यादा पारदर्शिता लाने की थी. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठाए और प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की.

Loading Ad...

जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए AAP नेता, छावनी में बदला लुटियंस जोन, चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे. लोगों के हाथों में तिरंगे, पोस्टर और बैनर दिखाई दिए. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और उसके मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं.

Loading Ad...

प्रदर्शनकारियों ने रखीं कई मांगें

Loading Ad...

CJP का कहना है कि SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से प्रभावित हुए हैं. संगठन ने इस प्रक्रिया को रोकने, 2025 की मतदाता सूची को लेकर पुनर्विचार करने और पुरानी सूची के आधार पर चुनाव कराने जैसी मांगें उठाईं. इसके अलावा पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में नागरिक समाज की भागीदारी बढ़ाने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें

प्रदर्शन के बीच पिल्लई की मौत की खबर ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया. जिस जगह बड़ी संख्या में लोग अपनी राजनीतिक और लोकतांत्रिक मांगों को लेकर एकत्र हुए थे, वहीं एक बुजुर्ग की अचानक जान चले जाने से माहौल गमगीन हो गया. पुलिस अब घटना से जुड़ी औपचारिक कार्रवाई कर रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...