Advertisement
Heart Health के लिए कौन से Dry Fruits हैं Best? ज़्यादा खाने से हो सकता है नुकसान!
ड्राई फ्रूट्स में concentrated natural sugar मौजूद होता है जिसे खाने से डायबिटीज की समस्या या मेटाबॉलिक समस्याओं से जूझ रहे हैं लोगों को नुकसान हो सकता है। डाइटीशियन शेख कहती हैं, "प्राकृतिक शुगर भी आखिरकार शुगर ही है। इसलिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन खाली पेट करने के बजाय नट्स के साथ या खाना खाने के बाद करना बेहतर होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती है।"
Advertisement
ड्राई फ्रूट्स को अक्सर एक healthy snack माना जाता है। इनमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इन्हें हर रोज़ खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बात जब heart health की आती है तो कौन सा ड्राई फ्रूट फायदेमंद है और कौन सा नुकसान पहुंचा सकता है और इन्हें किस मात्रा में खाना चाहिए इन सब बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। ऐसी छोटी छोटी बातें आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इंडियन एक्सप्रेस में दिए गए रिपोर्ट में डाइटीशियन अमरीन शेख के अनुसार अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए इस मामले में आपका approach mindful होना चाहिए।
हर ड्राई फ्रूट में एक जैसा गुण नहीं होता। डाइटिशियन शेख के अनुसार, "हृदय रोगियों को मुख्य रूप से बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स पर ध्यान देना चाहिए। ये Healthy Fats, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सीधे तौर पर हृदय प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।"इन ड्राई फ्रूट्स में पाया जाता है unsaturated fat जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकता है। नैचुरली सुखाए गए किशमिश और अंजीर को भी कम मात्रा में लेने से भी आपका दिल सेहतमंद रहेगा क्योंकि इनमें फाइबर और micronutrient पाए जाते हैं।
प्रोसेस्ड ड्राई फ्रूट्स से बचें
Advertisement
हालाँकि डाइटीशियन शेख का कहना है की हमें प्रोसेस्ड ड्राई फ्रूट्स से बचना चाहिए। वो कहती हैं, "अत्यधिक मीठे या नमकीन ड्राई फ्रूट्स से हमें पूरी तरह बचना चाहिए। ये शरीर में सोडियम और शुगर की मात्रा को अचानक बढ़ा सकते हैं, जो हमारे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।"
Advertisement
ड्राई फ्रूट्स में concentrated natural sugar मौजूद होता है जिसे खाने से डायबिटीज की समस्या या मेटाबॉलिक समस्याओं से जूझ रहे हैं लोगों को नुकसान हो सकता है। डाइटीशियन शेख कहती हैं, "प्राकृतिक शुगर भी आखिरकार शुगर ही है। इसलिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन खाली पेट करने के बजाय नट्स के साथ या खाना खाने के बाद करना बेहतर होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती है।"
Healthy चीज़ें भी ज़रुरत से ज़्यादा खाना है नुकसानदायक
Advertisement
यह भी पढ़ें
ऐसे में ड्राई फ्रूट्स खाने से पहले उसकी मात्रा का ख़ास ख्याल रखें। कोई भी चीज़ चाहे वो healthy ही क्यों न हो, जरूरत से ज्यादा खाने पर नुकसानदायक हो सकती है। डाइटीशियन शेख कहती हैं की दिन भर में सिर्फ 5 से 10 नट्स या 1-2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर के लिए पर्याप्त हैं। इससे ज्यादा खाने पर कैलोरी की मात्रा भी बढ़ सकती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करें।