Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये योगासन हैं सबसे असरदार, दिनचर्या में करें शामिल और पाएं अद्भुत लाभ

योग एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाती है। नियमित योगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तनाव कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

Image Credit: Gemini
Loading Ad...

आजकल हमारी जो लाइफस्टाइल है वो हमारे स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डाल रही है। भागदौड़ वाली ज़िंदगी, गलत खान-पान, बढ़ता मानसिक तनाव, इन्हीं चीज़ों की वजह से हर उम्र के लोगों में हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अपने आपको स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में सुधार लाना बेहद जरूरी हो गया है। अपने शरीर को और दिल को तंदरुस्त रखने के लिए योगासन एक ऐसा उपाय है जिसे आपको नियमित रूप से करना चाहिए। 

योग एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाती है। नियमित योगासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तनाव कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है। 

कौन से आसन हैं बेहद फायदेमंद? 

Loading Ad...

ताड़ासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, गोमुखासन, अधोमुख श्वानासन, भुजंगासन, विपरीतकरणी आसन, मत्स्यासन, नाड़ीशोधन प्राणायम जैसे योगासन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Loading Ad...

आइए जानते हैं इनके बारे में 

ताड़ासन: सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर खींचने वाला योगासन है, जो शरीर का संतुलन सुधारता है और रक्त संचार को बेदतर करने में मदद करता है, जिससे हृदय और मांसपेशियों को सही पोषण मिलता है और मांसपेशियों को सही पोषण मिलता है।

Loading Ad...

अर्धचक्रासन: अर्धचक्रासन छाती और फेफड़ों को फैलाकर हृदय क्षेत्र को खोलता है, जिससे रक्त संचार और ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है। गहरी सांस लेने की प्रक्रिया से तंत्रिका तंत्र शांत होता है, जिससे दिल पर मानसिक तनाव का असर कम होता है।

त्रिकोणासन: नियमित अभ्यास से हृदय प्रणाली सक्रिय होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। लंबी और गहरी सांसों के साथ इसे करने से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है, जो अप्रत्यक्ष रूप से हृदय को स्वस्थ रखता है।

वीरभद्रासन: यह आसन शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ाता है। यह दिल तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और नसों में ब्लॉकेज की संभावना को कम करता है। इसके नियमित अभ्यास से छाती, कंधे और जांघों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

Loading Ad...

गोमुखासन: यह आसन छाती की मांसपेशियों को खींचता और फैलाता है, जिससे हृदय क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म और रक्त प्रवाह के कारण यह शरीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है।

अधोमुख श्वानासन: इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंगों में रक्त संचार बेहतर होता है। इसे करने से खासतौर पर सिर की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दिमाग को आराम मिलता है और मानसिक शांति महसूस होती है। जब मानसिक तनाव कम होता है, तो नींद अपने आप अच्छी आने लगती है।

भुजंगासन: गहरी सांस लेने की प्रक्रिया से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है, जिससे तनाव और कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और दिल को सुकून मिलता है। यह आसन छाती (चेस्ट) और फेफड़ों के हिस्से को चौड़ा करता है, जिससे हृदय और फेफड़ों तक ऑक्सीजन का प्रवाह सुधरता है।

Loading Ad...

विपरीतकरणी: यह आसन गुरुत्वाकर्षण के विपरीत काम करता है, जिससे पैरों और निचले शरीर से रक्त का प्रवाह वापस हृदय और मस्तिष्क की ओर सुचारू रूप से बढ़ता है। यह हाइपोएक्टिव थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं को प्रबंधित करने में सहायक है।

मत्स्यासन: इस आसन में पीठ को ऊपर उठाने से छाती फैलती है, जिससे दिल और फेफड़ों पर दबाव कम होता है और उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से हृदय तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

नाड़ीशोधन प्राणायम: धीमी गति से सांस लेने और छोड़ने से रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, जिससे उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। यह प्राणायाम पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे हृदय की गति सामान्य और शांत होती है।

Loading Ad...

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...