Advertisement

Loading Ad...

क्या गर्मियों में करना चाहिए शहद का सेवन? जानिए इसे खाने का सही तरीका जिससे शरीर को मिलेगी ठंडक

आयुर्वेद में शहद को अमृत माना जाता है, लेकिन उसकी तासीर गर्म और नमी देने वाली होती है। गर्मियों में पहले ही वायुमंडल में ताप और नमी होती है। ऐसे में क्या गर्मियों में शहद का सेवन करना सही रहेगा। आयुर्वेद मानता है कि भले ही शहद की तासीर गर्म होती है, लेकिन उसे 'योगवाही' द्रव्य भी कहा गया है यानी शहद को जिस वस्तु के साथ मिलाकर लिया जाए, वो वैसे ही गुण आत्मसात कर लेता है।

Gemini
Loading Ad...

गर्मी के मौसम में बाहर का तापमान बढ़ने के साथ-साथ शरीर के अंदर भी पित्त दोष बढ़ने लगता है। ऐसे में गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन को कम करने की सलाह दी जाती है। जब शरीर बाहरी और आंतरिक दोनों प्रकार की गर्मी से प्रभावित हो, तो ठंडी तासीर वाली चीजों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन इसी बीच एक बड़ा सवाल ये है कि क्या गर्मियों में शहद का सेवन करना सुरक्षित है?

शहद की तासीर 

आयुर्वेद में शहद को अमृत माना जाता है, लेकिन उसकी तासीर गर्म और नमी देने वाली होती है। गर्मियों में पहले ही वायुमंडल में ताप और नमी होती है। ऐसे में क्या गर्मियों में शहद का सेवन करना सही रहेगा। आयुर्वेद मानता है कि भले ही शहद की तासीर गर्म होती है, लेकिन उसे 'योगवाही' द्रव्य भी कहा गया है यानी शहद को जिस वस्तु के साथ मिलाकर लिया जाए, वो वैसे ही गुण आत्मसात कर लेता है।

Loading Ad...

अगर आप शहद का सेवन ठंडी तासीर वाली चीजों के साथ मिलाकर करेंगे, तो वो शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा। यानी वो अपने मूल स्वभाव को छोड़कर ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ के गुणों को शरीर के भीतर गहराई तक पहुँचाने का काम करता है।

Loading Ad...

शहद का सेवन सीधे तौर पर करने से ये शरीर का पित्त बढ़ाकर गर्मी और जलन पैदा कर सकता है। उदाहरण के तौर पर गर्मियों में आप शहद का सेवन मिट्टी के घड़े के पानी के साथ मिलाकर सुबह कर सकते हैं। इसमें नींबू मिलाकर सुबह खाली पेट लें। ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा और वजन को भी नियंत्रित रखेगा।

गर्मियों में सत्तू का सेवन हर घर में किया जाता है। कुछ लोग मीठा सत्तू लेना पसंद करते हैं और उसमें चीनी का प्रयोग करते हैं, लेकिन चीनी की बजाय सत्तू में शहद का प्रयोग किया जा सकता है। यह शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करेगा। यह मिश्रण न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा, बल्कि मांसपेशियों की थकान को भी पल भर में दूर कर देगा।

Loading Ad...

शहद को दोपहर के वक्त दही के साथ भी लिया जा सकता है। शहद और दही का मिश्रण एक बेहतरीन प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लू से बचाने में भी मदद करता है। 

घी के साथ न करें शहद का सेवन 

इसके साथ ही ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि शहद को कभी भी घी के साथ न लें। यह विरुद्ध आहार की श्रेणी में आता है। दोनों का साथ में सेवन करने से शरीर में अधिक गर्मी बनने लगती है और वात और पित्त का असंतुलन भी होता है।

Loading Ad...

गर्मियों में शहद का सेवन करना है तो इसका सही combination बनाएं। इसके 'योगवाही' गुण की वजह से इसका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...