×
जिस पर देशकरता है भरोसा

स्वाद और सेहत से भरपूर है 'लौकी कलाकंद', इस गर्मी घर पर बनाएं ये खास मिठाई

लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। यही कारण है कि ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

स्वाद और सेहत से भरपूर है 'लौकी कलाकंद', इस गर्मी घर पर बनाएं ये खास मिठाई
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

भीषण गर्मी के इस मौसम में हर किसी को ऐसी चीज़ों की तलाश होती है जो पेट को ठंडक दें और खाने में भी healthy हो। ऐसे में मीठा खाने के शौक़ीन लोग इस मौसम में अक्सर कैलोरी और एक्स्ट्रा शुगर को avoid करते हैं। ऐसे लोगों के लिए 'लौकी कलाकंद' एक ऐसी मिठाई है जो सेहतमंद होने के साथ साथ आपकी शुगर क्रेविंग्स को भी शांत करेगी। 

आमतौर पर लौकी का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है और इसका नाम सुनते ही कुछ लोग चाहे बच्चे हो या बड़े, मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन जब इसी लौकी को कलाकंद का रूप दिया जाता है, तो ये मिठाई पसंद करने वालों के लिए एक शाही ट्रीट बन जाती है। ये मिठाई कम कैलोरी वाली होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग भी इसे पसंद करते हैं। दूसरे मावे से भरपूर कलाकंद की तुलना में ये कलाकंद काफी हल्का होता है जो गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

पोषक तत्वों से भरपूर है ये मिठाई 

लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। यही कारण है कि ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisement

ऐसे में लौकी कलाकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में मदद करती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्वस्थ बनाता है। साथ ही ये त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर से विषाक्त तत्व निकालने में भी सहायक है। गर्मियों में यह एनर्जी बनाए रखने में कारगर साबित होती है।

कैसे बनाएं लौकी कलाकंद 

लौकी कलाकंद बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे से धोकर छील लें, बीज निकाल दें और कद्दूकस कर लें। कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गरम करें, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक भून लें। फिर स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पानी सूखने तक पकाएं।

इसके बाद लौकी में मावा या मिल्क पाउडर और थोड़ा घी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक पूरा मिश्रण गाढ़ा और दानेदार न हो जाए। आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से कटे हुए बादाम, नारियल या पिस्ता से सजाकर परोसें।

Advertisement

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें