×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नींद ना पूरी होने से हो सकता है बड़ा नुकसान! सीधा दिमाग पर होता है असर, देर रात तक जागने की आदत को कहें अलविदा

हमारा दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये पूरे शरीर को कंट्रोल करता है और हमें सोचने समझने की शक्ति देता है। लेकिन दिमाग के पास अपना खुद का एक बेहद चुस्त सिक्योरिटी गार्ड या एक खास फिल्टर होता है जिसे 'ब्लड-ब्रेन बैरियर' कहा जाता है। ये दिमाग की रक्त वाहिकाओं के चारों ओर कोशिकाओं की एक मजबूत परत होती है।

नींद ना पूरी होने से हो सकता है बड़ा नुकसान! सीधा दिमाग पर होता है असर, देर रात तक जागने की आदत को कहें अलविदा
Image Credit: Gemini
Advertisement

अच्छी सेहत के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद बहुत ज़रूरी होती है। इससे आप अगले दिन बिल्कुल तरोताज़ा और एनर्जी से भरपूर उठते हैं। लेकिन अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती या आप बार बार उठते रहते हैं तो ये आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये पता चला है की नींद में बार-बार बाधा पड़ने से हमारे दिमाग के 'ब्लड-ब्रेन बैरियर' को भारी नुकसान पहुंचता है। 

क्या है 'ब्लड-ब्रेन बैरियर'?

हमारा दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये पूरे शरीर को कंट्रोल करता है और हमें सोचने समझने की शक्ति देता है। लेकिन दिमाग के पास अपना खुद का एक बेहद चुस्त सिक्योरिटी गार्ड या एक खास फिल्टर होता है जिसे 'ब्लड-ब्रेन बैरियर' कहा जाता है। ये दिमाग की रक्त वाहिकाओं के चारों ओर कोशिकाओं की एक मजबूत परत होती है।

Advertisement

हमारे शरीर में इस बैरियर का असली काम क्या है और ये क्यों इतना जरूरी है? 

ब्लड-ब्रेन बैरियर का काम होता है बहुत ही चुनिंदा चीजों को अपने पार जाने देना। ये ज़रूरी पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को दिमाग तक पहुंचाता है और खतरनाक बैक्टीरिया, विषैले पदार्थों और ज्यादातर दवाइयों को बाहर ही रोक देता है, जिससे की हमारे दिमाग को कोई गंभीर नुकसान न हो। 

ऐसे में खतरा तब होता है जब हमारी नींद पूरी नहीं होती या उसमें बार-बार रुकावट आती है। ऐसा होने से दिमाग का सुरक्षा कवच टूटने लगता है। जब ये बैरियर टूटता है, तो बेकार पदार्थ बिना फ़िल्टर हुए सीधे दिमाग में प्रवेश करने लगते हैं। इससे हमारी सोचने-समझने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

ब्लड-ब्रेन बैरियर कमज़ोर पड़ने से याददाश्त का कमजोर होना, निर्णय लेने की क्षमता का घटना या एकाग्रता में कमी आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ब्लड-ब्रेन बैरियर का डैमेज होना हमारे सर्केडियन रिदम यानी शरीर की आंतरिक घड़ी से भी जुड़ा हुआ है। आइए समझते हैं कैसे -

जब सर्केडियन रिदम का प्राकृतिक चक्र ऊपर नीचे होता है जैसे देर रात तक जागना या अनियमित समय पर सोना तो शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है। ऐसे में ये सुरक्षा दीवार धीरे-धीरे टूटने लगती है। इसके अलावा नींद से जुड़ी बीमारियां भी इस सुरक्षा कवच के लिए एक बड़ा खतरा हैं। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण भी ब्लड-ब्रेन बैरियर को नुकसान पहुँच सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें