भीषण गर्मी से बचने के लिए सिर्फ बाहरी ठंडक काफी नहीं! अपने खाने में शामिल करें ये खास Food Items
आयुर्वेद के अनुसार तापमान बढ़ने से शरीर के अंदर पित्त दोष का इम्बैलेंस हो जाता है जो बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। इतनी भीषण गर्मी में सिर्फ कूलर की हवा या फ्रिज के ठंडे पानी पर निर्भर रहने से कुछ नहीं होगा। आपको गर्मी से बचाने के लिए बाहरी ठंडक से कहीं ज्यादा असरदार होता है आपका खान-पान। इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें जो आपके शरीर के लिए 'नेचुरल एयर कंडीशनर' का काम करे।
Follow Us:
आजकल गर्मी अपने चरम पर है और बाहर के मौसम के साथ साथ शरीर के अंदर का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। ऐसी तीव्र गर्मी का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. इस मौसम में बार बार गला सूखना और ज़्यादा प्यास लगना सामान्य है। ऐसे में आप चाहे कितना भी पानी पी लें, आपकी प्यास बुझने का नाम ही नहीं लेती। चिलचिलाती धूप की वजह से शरीर में dehydration की समस्या भी होने लगती है।
जब ऐसी समस्या होने लगे तो शरीर को सिर्फ बाहर से ठंडा कर के काम नहीं बनता बल्कि उसे अंदरूनी सुकून की भी उतनी ही जरूरत होती है। आयुर्वेद के अनुसार तापमान बढ़ने से शरीर के अंदर पित्त दोष का इम्बैलेंस हो जाता है जो बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। इतनी भीषण गर्मी में सिर्फ कूलर की हवा या फ्रिज के ठंडे पानी पर निर्भर रहने से कुछ नहीं होगा। आपको गर्मी से बचाने के लिए बाहरी ठंडक से कहीं ज्यादा असरदार होता है आपका खान-पान। इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें जो आपके शरीर के लिए 'नेचुरल एयर कंडीशनर' का काम करे।
अपने डाइट में शामिल करें ये फ़ूड
तरबूज
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होने की वजह से इसे खाने से शरीर बहुत जल्दी हाइड्रेट हो जाता है और पानी की कमी दूर होती है। तेज धूप और लू से बचने के लिए तरबूज एक बहुत अच्छा ऑप्शन है जो हल्का होने की वजह से आसानी से पच भी जाता है और आपको अंदर से ठंडक भी महसूस होती है।
खीरा
खीरे में भी वाटर कंटेंट ज़्यादा होता है जो इसे गर्मियों में खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है। इसे खाने से भी आपको भारीपन महसूस नहीं होता और इसमें मौजूद फाइबर आपका digestion बेहतर करने में मदद करते हैं। अक्सर गर्मी की वजह से कुछ भारी खाने का मन नहीं करता, ऐसे में खीरा खाना एक अच्छा विकल्प है। इसे सलाद के रूप में, रायते में या सिर्फ काला नमक छिड़क कर खाने से शरीर को तुरंत ताजगी मिलेगी।
नारियल
चाहे आप नारियल पानी पीएं या कच्चा नारियल खाएं, दोनों ही इस मौसम में शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। नारियल शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और हाइड्रेटेड रखता है। ये आसानी से पच जाता है इसीलिए इसे रोजाना अपने खाने में शामिल करना बेहद फायदेमंद है।
सौंफ
खाना खाने के बाद सौंफ को अक्सर माउथ फ्रेशनर के रूप में खाया जाता है। लेकिन सौंफ सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने का रामबाण उपाय भी है। सौंफ खाने से आपका digestion अच्छा होता है और गैस या भारीपन जैसी समस्याएं नहीं होती। सौंफ आपके शरीर को भी अंदर से ठंडा रखता है जिससे आपको भीषण गर्मी में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें