Advertisement
सिर्फ फल और सब्जियां ही नहीं, ये पत्ते भी हैं सेहत के लिए वरदान...आज से ही करें डाइट में शामिल
भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। लेकिन इससे जुड़ी धार्मिक आस्था के अलावा तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। तुलसी के पत्ते में विटामिन A, विटामिन C, और विटामिन K भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Advertisement
सेहतमंद ज़िंदगी के लिए एक बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद ज़रूरी होता है। आपकी थाली में सभी ज़रूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सही मात्रा में मौजूद होने चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी हरी पत्तियां भी हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन्हें खाना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आइए जानते हैं इन पत्तियों और इनके बेमिसाल फायदे के बारे में।
औषधीय गुणों से भरपूर पत्ते
तुलसी
Advertisement
भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। लेकिन इससे जुड़ी धार्मिक आस्था के अलावा तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। तुलसी के पत्ते में विटामिन A, विटामिन C, और विटामिन K भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते का सेवन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है और दिल को भी लंबे समय तक सेहतमंद रखता है।
Advertisement
नीम
नीम स्वाद में कड़वा ज़रूर है लेकिन गुणों का खज़ाना है। सदियों से नीम के पत्ते का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता रहा है। नीम के पत्ते खाने से कई जादुई फायदे होते हैं जैसे इम्युनिटी बूस्ट होना, दर्द या सूजन कम होना, दिल की बेहतर सेहत। नीम एक मजबूत एंटीबायोटिक है जो आपको बेहतर ओरल हेल्थ देने के साथ साथ शरीर के बाकी इन्फेक्शन से रक्षा भी करता है।
Advertisement
करी पत्ता
पोहे से लेकर सांभर इडली तक, ज़्यादातर चीज़ों में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता पोषण का एक गजब का पावरहाउस है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है, पेट की दिक्कत से छुटकारा दिलाता है, आँखों की सेहत के लिए भी अच्छा है। करी पत्ता झड़ते बालों की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। साथ ही ये मानसिक तनाव को भी कम करता है।
पुदीना
Advertisement
पुदीना को एक शानदार कूलिंग एजेंट और नेचुरल हीलर माना जाता है। इसमें विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पुदीना मूड को रखता है फ्रेश और पेट को रखता है healthy और हैप्पी।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.