×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

त्वचा हो रही है बेजान? अब महंगे प्रोडक्ट्स को कहें Bye, मलाई से बने ये फेस पैक लगाएं और पाएं glowing skin

हमारी रसोई में मौजूद मलाई सदियों से हमारी खूबसूरती निखारने के काम आती रही है। इसे लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और चेहरा खिला खिला दिखता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो दूध और मलाई जैसी चीज़ें इससे निपटने में सबसे कारगर हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता।

त्वचा हो रही है बेजान? अब महंगे प्रोडक्ट्स को कहें Bye, मलाई से बने ये फेस पैक लगाएं और पाएं glowing skin
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

चमकदार और कोमल त्वचा की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और दिन भर के स्ट्रेस का असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है और वो धीरे धीरे अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है। ऐसे में बाज़ार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने की बजाए घर पर बनाएं प्राकृतिक और असरदार फेस पैक जिससे आपके चेहरे की निखार बरकरार रहेगी।  

हमारी रसोई में मौजूद मलाई सदियों से हमारी खूबसूरती निखारने के काम आती रही है। इसे लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और चेहरा खिला खिला दिखता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो दूध और मलाई जैसी चीज़ें इससे निपटने में सबसे कारगर हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता।  

आप चेहरे पर सिर्फ मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसमें कुछ अन्य प्राकृतिक चीजें मिलाकर भी फेस पैक के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मलाई में मौजूद फैट और पोषक तत्व आपकी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करते हैं। ये आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सबसे आसान और सस्ता उपाय है। आइए जानते हैं मलाई के साथ किन चीज़ों का इस्तेमाल कर बना सकते हैं होम मेड नेचुरल फेस पैक। 

Advertisement

मलाई और हल्दी

मलाई और हल्दी का पैक तैयार करने के लिए आप आधा कटोरी ताजी मलाई में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रख कर गुनगुने पानी से धो लें. हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मलाई के हाइड्रेटिंग गुण के साथ मिलकर चेहरे को दमकाते हैं.

मलाई और शहद

मलाई और शहद बराबर मात्रा में मिला लें और चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी डाल सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रखें और फिर धो लें. मलाई और शहद का मिश्रण रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और चेहरे को देता है ग्लो। 

Advertisement

मलाई और बेसन

एक कटोरी में दो चम्मच बेसन और एक चम्मच ताजी मलाई लेकर अच्छे से मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धो लें और पाएं मुलायम और ग्लोइंग त्वचा।

मलाई और नींबू

एक चम्मच मलाई में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाने से skin cleanse होती है और ग्लो बढ़ता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड जहाँ त्वचा को साफ करता है, वहीं मलाई अपने हाइड्रेटिंग गुणों के कारण त्वचा की नमी को बनाए रखती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें