नारियल पानी पीते समय ये लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं आप? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान!
कई लोग सोचते हैं कि नारियल पानी प्राकृतिक है, इसलिए इसमें कोई खतरा नहीं हो सकता। लेकिन सच ये है कि प्रकृति की बेहतरीन सुरक्षा के बाद इंसान की लापरवाही इसे दूषित कर सकती है। गलत तरीके से पीने पर यही हेल्दी ड्रिंक नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।
Follow Us:
गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए सबसे उत्तम चीज़ मानी जाती है। धूप, लू और पसीने के इस मौसम में शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देने का काम करता है नारियल पानी। गर्मियों में इसे अमृत कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। लेकिन कई बार हम इसे पीते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं।
नारियल पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान
नारियल पानी पीते समय एक सबसे आम गलती जो हम कर देते हैं वो है स्ट्रॉ लगाकर पीना। जो सड़क के किनारे नारियल पानी मिलता है वहां कई बार गंदे स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हाइजीन का ध्यान नहीं रखेंगे तो बैक्टीरिया या कीटाणु सीधे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे संक्रमण, उल्टी या दस्त हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि नारियल पानी को हमेशा एक साफ गिलास में निकालकर पिया जाए।
इसके अलावा अक्सर ऐसा होता है की हम प्यास बुझाने की जल्दी में बिना जांच किए नारियल पानी पी लेते हैं। लेकिन अगर आप इसकी क्वालिटी नहीं देखेंगे तो ये आपके सेहत पर भारी पड़ सकता है। ताजा नारियल पानी हमेशा साफ और पारदर्शी होता है। अगर पानी मटमैला दिखे, उसमें हल्का पीलापन हो या अजीब सी गंध आए, तो समझ जाएं कि वो खराब हो चुका है। ऐसे नारियल पानी को पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार नारियल के अंदर फंगस या काले धब्बे भी दिखाई देते हैं। ऐसे नारियल पानी को गलती से भी नहीं पीना चाहिए।
तीसरी आदत जिससे हमारे सेहत को नुकसान पहुँच सकता है वो है नारियल कटने के बाद उसके पानी को देर तक रखकर पीना। नारियल पानी जितना ताजा हो, उतना ही फायदेमंद होता है। अगर इसे काटने के बाद लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि नारियल कटते ही उसका पानी पी लिया जाए।
लापरवाही से बढ़ता है खतरा
साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। वैसे तो नारियल पानी प्राकृतिक रूप से पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन इसे काटकर इसका पानी निकालने की प्रक्रिया ही इसे दूषित कर सकती है। इस बात का ध्यान रखें की जो व्यक्ति नारियल काट रहा है, उसका चाकू और हाथ साफ होने चाहिए। अगर उपकरण गंदे होंगे, तो पानी भी दूषित हो सकता है।
कई लोग सोचते हैं कि नारियल पानी प्राकृतिक है, इसलिए इसमें कोई खतरा नहीं हो सकता। लेकिन सच ये है कि प्रकृति की बेहतरीन सुरक्षा के बाद इंसान की लापरवाही इसे दूषित कर सकती है। गलत तरीके से पीने पर यही हेल्दी ड्रिंक नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें