जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सवाल का जवाब देने से ज्यादा 'जेंडर' जानने का शौक! राहुल की रैली में कांग्रेसियों की गंदी हरकत, पत्रकार पर की नस्लीय टिप्पणी

राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' भी अजीब है. जब आप इनसे सवाल पूछेंगे, तो ये जवाब देने के बजाय पहले आपका 'जेंडर' पूछेंगे, फिर आपको घेरकर गंदी हरकतें करेंगे. VIDEO में साफ दिखा.

सवाल का जवाब देने से ज्यादा 'जेंडर' जानने का शौक! राहुल की रैली में कांग्रेसियों की गंदी हरकत, पत्रकार पर की नस्लीय टिप्पणी
Image Source: NMF NEWS INPUT
Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी दलों की रैली में गोदी मीडिया का नारा लगाने वालों की तनाशाही और असहिष्णुता देखने को मिली. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली के रास्ते में ना सिर्फ NMF News के पत्रकार आदि के सवालों के जवाब में गाली दी, आरोप लगाए, गंदी हरकतें कीं और नस्लीय टिप्पणी की.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आदि पर की नस्लीय टिप्पणी!

इतना ही नहीं कांग्रेसियों का सवालों का जवाब देने से ज्यादा हमारे पत्रकार का जेंडर जानने में दिलचस्पी थी. इस दौरान उनकी ओर से लगातार गंदे इशारे किए गए. गंदी हरकत, नारेबाजी, हूटिंग करते रहे. इसके अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी को लेकर सवाल सुनने को भी राजी नहीं थे. एक नेता ने तो ये भी कहा कि अगर वो MP बन गए तो जहाज में घूमेंगे, बस को कौन पूछता है. 

पत्रकार आदि का जेंडर पूछ रहे थे कांग्रेसी!

कांग्रेसियों ने पत्रकार आदि का पीछा भी किया औ उनके साथ बदतमीजी भी की. इससे पहले देर रात महारैली की कवरेज के दौरान भी लिंचिंग की कोशिश की गई. आपको दोनों मामलों का वीडियो दिए देते हैं, देखिए और खुद ही तय करिए कि कौन तानाशाह है और कौन सहिष्णु.

Advertisement

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं, महिलाओं और दलितों के वोट छीनने की कोशिश कर रही है. खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी है और विपक्ष इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेगा.

खड़गे ने कहा, "चलो दिल्ली रामलीला मार्च, एक ऐतिहासिक मीटिंग यहां हो रही है. इन्होंने युवाओं, महिलाओं और दलितों का वोट छीनने की कोशिश की है. हम इसके खिलाफ यहां इकट्ठे हुए हैं. जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाएंगे, तब तक हम नहीं जाएंगे और लड़ते रहेंगे. ज्ञानेश कुमार को छिपाने की कोशिश की जा रही है, मगर वह नहीं छिपेंगे. हम कभी नहीं डरेंगे."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को दी चेतावनी!

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोगों के वोट बांटने और मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली से पहले रात में हुआ खेला, कैमरे पर दिखाया तो रिपोर्टर की 'लिंचिंग' पर उतरे कांग्रेसी

खड़गे ने केंद्र के साथ-साथ महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इन राज्यों में सरकारें वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई हैं. उन्होंने कहा, "वे खुद तय करते हैं कि उन्हें कौन वोट देगा. जनता उन्हें नहीं चुनती. मौजूदा केंद्र सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारें भी वोट चोरी की सरकारें हैं. हमें इन चोरों को हटाना होगा."

खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि मोदी तभी जाएंगे, जब लोग मजबूती और एकजुटता के साथ उनके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से इस संघर्ष में साथ देने की अपील की.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और पुलिस जैसी सरकारी एजेंसियों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष इनसे डरने वाला नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें