Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

रामायण’ को लेकर मनोज मुंतशिर ने अब क्या कर दिया, भड़क गए लोग, लगा दी गीतकार की क्लास

फिल्म रामायण के गाने ‘जय जय राम ‘के रिलीज होते ही मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिा पर फिल्म आदिपुरुष का गाना ‘राम सिया राम ‘शेयर किया. ये गाना उन्होंने रामायण के गाने ‘जय जय राम’ की रिलीज के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

Image Credits: manojmuntshir/Instagram/ T-Series/youtube/IANS
Loading Ad...

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण काफी टाइस से चर्चाओं में बनी हुई है, जबसे फिल्म का पहना गाना जय़ जय राम रिलीज हुआ है, तबसे ये फिल्म और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस गाने को रिलीज किया गया था, जो हर किसी की जुंबा पर चढ़ चुका है. 

मनोज मुंतशिर ने शेयर किया 'आदिपुरुष' का गाना

वहीं इस बीच बॉलीवुड के जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है. दरअसल फिल्म रामायण के गाने ‘जय जय राम ‘के रिलीज होते ही मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिा पर आदिपुरुष फिल्म का गाना ‘राम सिया राम ‘शेयर किया. ये गाना उन्होंने रामायण के गाने ‘जय जय राम’ की रिलीज के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

Loading Ad...

मनोज मुंतशिर ने विवादों में रह चुकी फिल्म आदिपुरुष का गाना पोस्ट किया तो सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें जलन हो रही है. मनोज ने गाने को पोस्ट करते हुए उसके साथ कैप्शन में लिखा, “राम-सिया की करुण कहानी एक है चंदन, एक है पानी.”

Loading Ad...

मनोज मुंतशिर पर भड़के लोग

Loading Ad...

 भले ही मनोज मुंतशिर ने ‘रामायण’ फिल्म के गाने का जिक्र नहीं किया, लेकिन ऐसे समय पर उन्होंने इसे पोस्ट किया कि सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे. यूं कहें की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “मैं सच में तुम्हारी इज्ज़त करता था यार. लेकिन तुम कितने बेशर्म आदमी हो. जो तुमने पोस्ट किया है, वो किसके लिए किया है? क्या दिखाना चाहते हो?तुम्हारी आदिपुरुष की शब्दावली पूरी टपोरी छाप है. ये तुम भी जानते हो. कितना जलन वाला आदमी है. भाग”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अरे बेशरम हमारी आस्था के साथ खेला ह तूने.. क्या डायलॉग लिखे थे टपोरी जैसे. तेरे पे तो केस होना चाहिए.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “इनसिक्योर, तुमने इस घटिया फ़िल्म के ज़रिए हमारे इतिहास और विरासत को बर्बाद करने की कोशिश की और अब तुम उस इंसान पर कीचड़ उछालना चाहते हो जो सच में कुछ करने की कोशिश कर रहा है.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ye sab karne se tere paap nhi dhulenge”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मनोज मुतंशिर जी, इसमें कोई शक नहीं कि यह गाना बहुत अच्छा है, लेकिन प्लीज़ इसका वीडियो अपलोड न करें—सिर्फ़ ऑडियो ही काफ़ी है; इस फ़िल्म को भुलाने में मुझे बहुत मुश्किल हुई है.”

Loading Ad...

‘आदिपुरुष’ को लेकर हुआ था बवाल

बता दें कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष जून 2023 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी भी रामायण पर आधारित थी.  इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. फिल्म के डायलॉग्स और भगवान राम, हनुमान और रावण के किरदारों के चित्रण को लेकर भी सवाल उठे थे.

फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे थे. इसी वजह से उन्हें बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी. फिल्म की रिलीज के बाद सुप्रीम कोर्ट में आदिपुरुष के CBFC सर्टिफिकेशन को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका भी दाखिल की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. 

Loading Ad...

कब रिलीज होगी रणबीर की 'रामायण'

बात करें रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की तो इसके दोनों पार्ट्स को 4000 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश, रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है, फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, ये फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...