Advertisement
उमर खालिद बने स्वरा-फहाद के ‘मैचमेकर’! एक फोन कॉल से शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी
Swara Bhaskar: कई साल बाद दोनों ने अपनी लव-स्टोरी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में पहुंचे स्वरा और फहाद ने बताया कि उनकी जिंदगी में छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद की भी एक खास भूमिका रही है.
Advertisement
Swara Bhaskar Video Viral: स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी से जुड़े फहाद अहमद की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के दौरान हुई थी. अब कई साल बाद दोनों ने अपनी लव-स्टोरी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में पहुंचे स्वरा और फहाद ने बताया कि उनकी जिंदगी में छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद की भी एक खास भूमिका रही है. फहाद के मुताबिक, उमर ने ही उन्हें स्वरा का फोन नंबर दिया था और उनसे बात करने के लिए कहा था.
एक फोन कॉल जिसने बदल दी दोनों की जिंदगी
फहाद ने बताया कि उमर खालिद उनके बेहद करीबी दोस्तों में से एक है. उस समय उमर ने उनसे कहा था कि वह स्वरा का नंबर उन्हें भेज रहे हैं और उन्हें बस फोन करके बात करनी है फहाद ने दोस्त की बात मानते हुए स्वरा को फोन कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि स्वरा आमतौर पर किसी अनजान या अनलिस्टेड नंबर से आने वाली कॉल आसानी से रिसीव नहीं करती थीं. लेकिन उस वक्त CAA के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहे थे और स्वरा लगातार आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में थीं. शायद यही वजह थी कि उन्होंने फहाद का फोन उठा लिया.
So Umar Khalid Was Behind Mingling of Swara Bhaskar and Fahad Amhad.
He was successful in Brainwashing so called "Actress" falling for unemployed ugly boy.
Imagine what he done to other Hindu JNU girls.
Umar Khalid was not only anti national terrorist but also Love Jihadi. pic.twitter.com/UzAZYTMa3v— Dear Men (@Dear_Men_Life) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 17, 2026Advertisement
Loading Ad...
फहाद ने मजाकिया अंदाज में बताया कि आज शादी के तीन साल बाद भी स्वरा को फोन करना आसान नहीं है, लेकिन उस दिन किस्मत अच्छी थी और उन्होंने कुछ ही रिंग के बाद फोन उठा लिया. दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर फहाद ने उन्हें 19 तारीख को होने वाले एक बड़े विरोध प्रदर्शन में आने का न्योता दिया. यही मुलाकात धीरे-धीरे उनकी दोस्ती की शुरुआत बनी. इसी दौरान दोनों की पहली सेल्फी भी सामने आई थी.
Advertisement
उमर खालिद बने ‘मैचमेकर’
स्वरा ने भी इस बात को हंसते हुए स्वीकार किया कि उमर खालिद ने उनकी और फहाद की कहानी में एक तरह से मैचमेकर की भूमिका निभाई थी. उनके मुताबिक, अगर उमर उस समय फहाद को उनका नंबर नहीं देते, तो शायद उनकी कहानी कुछ और होती. एक साधारण-सी फोन कॉल से शुरू हुई बातचीत आगे चलकर दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.
Advertisement
छात्र राजनीति से शादी तक पहुंची कहानी
यह भी पढ़ें
फहाद का राजनीति से जुड़ाव भी छात्र जीवन से रहा है. वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्र संघ के महासचिव रह चुके हैं और छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शनों में सक्रिय रहे थे. बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के साथ राजनीति में कदम रखा.
स्वरा और फहाद ने जनवरी 2023 में कोर्ट मैरिज के दस्तावेज जमा किए और 16 फरवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई. इसके कुछ महीनों बाद सितंबर 2023 में दोनों माता-पिता बने और उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ. आज दोनों की कहानी को याद करें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कभी एक दोस्त द्वारा दिया गया फोन नंबर उनकी जिंदगी का सबसे खास कनेक्शन बन गया.