Advertisement
'सनातन का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा', शाहरुख खान पर बरसे BJP विधायक, फिल्म 'किंग' को दी चेतावनी
Shahrukh khan Controversy: BJP विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने इस पर नाराजगी जताते हुए शाहरुख खान और फिल्म के मेकर्स को खुली चेतावनी दी है... उनका कहना है कि गाने के विवादित हिस्से को जल्द से जल्द हटाया जाए, वरना देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.
Advertisement
Shahrukh khan Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. इस बार विवाद की वजह फिल्म का एक गाना 'तू मिल जाए' बताया जा रहा है.. दरअसल, इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं... BJP विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने इस पर नाराजगी जताते हुए शाहरुख खान और फिल्म के मेकर्स को खुली चेतावनी दी है... उनका कहना है कि गाने के विवादित हिस्से को जल्द से जल्द हटाया जाए, वरना देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.
शाहरुख खान और दीपिका पर विधायक रवि नेगी का निशाना
बीजेपी विधायक रवि नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है..इसमें वह फिल्म के गाने और कलाकारों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "यह उनका नेचर है क्योंकि यह शाहरुख खान की फिल्म है. शाहरुख और इस देश के ये सभी जिहादी लोग, वह देश से पैसा कमाते हैं और इसे बदनाम करते हैं, और उन्हें भगवा से दिक्कत है, और दीपिका पादुकोण तो बस एक मोहरा है...ये जिहादी इसके पीछे हैं....जिस सनातन को हम मानते हैं, उसमें वह ऐसे कपड़े पहनते हैं और बदतमीजी से डांस करते हैं."
Advertisement
'पठान' विवाद की भी दिलाई याद
Advertisement
"Shahrukh Khan agar bhagwa colour wala scene nahi hatate to king ka pure desh me boycott hoga ye warning diya jata hai" We are with BJP East Delhi MLA Ravi Negi in Support to Boycott #King SRK fan's Jashn ki taiyari karo,mithaiya baato, Boycott mahotsav suru hone wala hai🔥🥳 https://t.co/VG8IGwHEy6
— मङ्गु राम (@AakeIdharJhulJa) ?ref_src=twsrc%5Etfw">November 5, 2026
रवि नेगी ने इस पूरे मामले की तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से भी की। गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर काफी विवाद हुआ था. उस समय भी कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने फिल्म का विरोध किया था..अब 'किंग' के गाने में भगवा ड्रेस को लेकर उठे सवालों ने पुराने विवाद की यादें फिर ताजा कर दी हैं.
Advertisement
दीया मिर्जा को लेकर भी दिया बयान
विधायक रवि नेगी ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का जिक्र करते हुए भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने दिवाली पर पटाखे जलाने के विरोध और ईद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर सवाल उठाए... उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनिंदा मुद्दों पर ही अपनी राय रखते हैं... साथ ही उन्होंने इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बताया.
Advertisement
मेकर्स की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं
यह भी पढ़ें
इस पूरे विवाद के बीच सबसे खास बात यह है कि अभी तक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म की टीम इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या गाने में किसी तरह का बदलाव किया जाता है या नहीं..फिलहाल, फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही अपने गाने को लेकर चर्चा में आ गई है..