Advertisement

Loading Ad...

'घूसखोर पंडत' विवाद पर लगा विराम, नीरज पांडे ने अपने पक्ष में ऐसा क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट ने निपटा दिया मामला

'घूसखोर पंडत' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किया है कि अब 'घूसखोर पंडत’ से जुड़े विवाद को बंद किया जाना चाहिए. इसके साथ ही अदालत ने किसी नई याचिका पर भी सुनवाई से इनकार किया है.

Loading Ad...

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केस का निपटारा कर दिया है.  शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि फिल्म को लेकर कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं होगी और न ही किसी याचिका पर सुनवाई होगी. 

सुप्रीम कोर्ट ने 'घूसखोर पंडत' विवाद पर लगाया विराम

गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर्स को बड़ी राहत दी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किया है कि अब 'घूसखोर पंडत’ से जुड़े विवाद को बंद किया जाना चाहिए. इसके साथ ही अदालत ने किसी नई याचिका पर भी सुनवाई से इनकार किया. 

Loading Ad...

मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा 

Loading Ad...

इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस का किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो एक अपराध की जांच पर आधारित है. फिल्म में किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या संप्रदाय को भ्रष्ट नहीं दिखाया गया है. 

फिल्म का नया नाम फ़िलहाल तय नहीं हुआ है

Loading Ad...

हफलनामें में दावा किया गया कि फिल्म का पुराना नाम 'घूसखोर पंडत' वापस ले लिया गया है और नया नाम अभी तय नहीं हुआ है. साथ ही सभी प्रचार सामग्री, पोस्टर और ट्रेलर वापस ले लिए गए हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म मेकर्स को लगाई थी फटकार

इससे पहले मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म मेकर्स को कड़ी फटकार लगाई थी और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी वर्ग को निशाना बनाने पर लताड़ा भी था. कोर्ट ने साफ-साफ कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ये नहीं है कि आप किसी वर्ग विशेष को नीचा दिखाएं.

Loading Ad...

कोर्ट के आदेश के बाद ही  मनोज बाजपेयी की फिल्म से जुड़े पोस्टर्स और प्रचार सामग्री को तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया था.हालांकि, नया नाम क्या होने वाला है, इस पर सस्पेंस बरकरार है. 

विवाद पर क्या बोले थे मनोज बाजपेयी 

विवाद को लेकर फिल्म स्टार्स और मेकर्स दोनों सोशल मीडिया पर सफाई भी दे चुके हैं. एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि सिर्फ मनोरंजन करना है.  उन्होंने पोस्ट के जरिए सभी से माफी भी मांगी थी और फिल्म का शीर्षक बदलने की जानकारी भी दी थी. 

Loading Ad...

पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में दिखेंगे मनोज बायपेयी

बता दें कि फिल्म घूसखोर पंडित को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को नीरज पांडे ने लिखा है, जो कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, फिल्म में मनोज बायपेयी पुलिस इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के रोल में हैं. जो कि भ्रष्ट पुलिसवाला है. क़िस्मत उसे उसकी गलतियों को सुधारने का एक मौका देती है.

फिल्म की स्टारकास्ट 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुशरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेराय, कीकू शारदा और श्रद्धा दास भी अहम रोल में नज़र आएंगे. इस फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. फ़िलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट ऐलान नहीं हुआ है. फ़िलहाल जिस तरह से फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है, उसे देखते हुए लगता नहीं है, फिल्म जल्दी रिलीज़ हो पाएगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...