Advertisement
Rise & Fall 2 के Winner बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका-गौतम गुलाटी को हराकर मारी बाजी
‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर लिया है. शानदार खेल और रणनीति के दम पर उन्होंने जीत हासिल की और 35 लाख रुपये की इनामी राशि जीती. उन्होंने प्रियंका चहर चौधरी और गौतम गुलाटी को भी हराया है.
Advertisement
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को अपना विजेता मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर ली है. शो के फिनाले में उन्होंने अपने दमदार खेल और रणनीति के दम पर बाकी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. इस शानदार जीत के साथ शहजाद को 35 लाख रुपये की नकद इनामी राशि भी मिली. पूरे सीजन के दौरान उन्होंने अपने खेल, बेबाक अंदाज और घर के अंदर बने समीकरणों को लेकर दर्शकों का ध्यान खींचा. फिनाले के बाद उनकी जीत की चर्चा सोशल मीडिया पर भी होने लगी है. अब जानिए शो में शहजाद का सफर कैसा रहा और किन चुनौतियों को पार कर उन्होंने विजेता की ट्रॉफी हासिल की.
टॉप 3 में पहुंचे थे ये सितारे
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें, टॉप 3 में 'बिग बॉस' विजेता रहे गौतम गुलाटी और 'नागिन' फेम प्रियंका चहर चौधरी, शहजाद पूनावाला के साथ पहुंचे थे, लेकिन दोनों को हराकर शहजाद पूनावाला ने जीत दर्ज की. इस जीत ने सभी को चौंका दिया. प्रियंका चहर चौधरी दूसरे नबर पर रहीं, वहीं गौतम गुलाटी तीसरे पायदान पर आए. फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे थे, जिसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका भी थे.