जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP के प्रदर्शन का शबाना आजमी ने किया समर्थन, लोगों से ऐसा क्या कहा हो गईं ट्रोल

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग क लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है, मुंबई के शिवाजी पार्क में इसे लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में शबाना आजमी भी शामिल होंगी. एक्ट्रेस ने इसी के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए लोगोों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP के प्रदर्शन का शबाना आजमी ने किया समर्थन, लोगों से ऐसा क्या कहा हो गईं ट्रोल
Image Credits: azmishabana18/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, मोदी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने का एक्ट्रेस एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. अब शबाना आजमी,कॉकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी के Protest में शामिल होगीं.

शबाना ने लोगों से की CJP के प्रोटेस्ट में जाने की अपील

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग क लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है, मुंबई के शिवाजी पार्क में इसे लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में शबाना आजमी भी शामिल होंगी. एक्ट्रेस ने इसी के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए लोगोों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. 

शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने मुंबई प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की अपील लोगों से की है. शबाना आजमी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,  'आपका वोट आपका अधिकार है. आपका वोट आपकी आवाज है, लेकिन क्या होगा अगर वोटर लिस्ट से आपका वोट ही गायब हो जाए? अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हों. 02 अक्तूबर को गांधी जयंती पर, शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे। आपसे वहीं मुलाकात होगी.

Advertisement

‘आज सवाल किसी पार्टी का नहीं है. आपके वोट का है’

वहीं शबाना आजमी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बोलती दिखी हैं, “आपका वोट आपकी आवाज है. आपका वोट इस देश का भविष्य बदल सकता है. लेकिन , अचानक आपका वोट मतदाता सूची से हट जाए तो क्या होगा? आज सवाल किसी पार्टी का नहीं है. आपके वोट का है. मेरे वोट का है.हम सबके वोट का है. इतनी बार प्रोटेस्ट के लिए इजाजत मांगी, लेकिन नहीं मिली. मगर, सवाल पूछना तो हमारा हक है. घर से निकलो. सवाल पूछो. आवाज उठाओ. अपने वोट के लिए. अपने लोकतंत्र के लिए.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

Advertisement

शबाना आजमी पर भड़के लोग

अब शबाना आजमी ने जिस तरह से लोगों से इस फिल्म प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील की है, वो लोगों को रास नहीं आया है, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकालने का उन्हें एक और मौका मिल गया है, हालांकि शबाना की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, लोगों ने जमकर उनकी आलोचना की है, किसी ने उनपर निशाना साधते हुए कहा है कि आएगा तो मोदी ही. तो किसी ने उन्हें दिमागी नक्सल आंटी बता दिया है. एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, “नमस्ते, क्या आपने कभी इन विषयों पर बात की है? कांग्रेस के शासनकाल में चुनाव आयुक्तों के चयन और उनके गलत इस्तेमाल के बारे में.कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बारे में,बंगाल और केरल में लड़कियों के उत्पीड़न के बारे में, देश में गैर-कानूनी घुसपैठियों के बारे में, बूथ कैप्चरिंग और बैलेट पेपर की लूट के बारे में,पिछले साल कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं के बारे में,देश के लिए अच्छी खबरों के बारे में,कृपया विवरण दें. धन्यवाद.”

वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा,  “Aayega to Modi hi”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “कितनी शर्म की बात है कि उस बहादुर पायलट के बारे में कुछ नहीं कहा गया!..शर्म आनी चाहिए!”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कितनी शर्म की बात है कि उस बहादुर पायलट के बारे में कुछ नहीं कहा गया!..शर्म आनी चाहिए!”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, SIR, केरल में भी तो ऐसा ही होता है. फिर BJP क्यों नहीं जीतती?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Dimagi Naxal Aunty”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “जनता को आपका ड्रामा पसंद नहीं है और अब आपकी एक्टिंग ठीक नहीं चल रही है आंटी.ईवीएम के बाद वोटचोरी, बाद में चुनाव आयोग बस खाली बताए, साबित तो करो हगो मत.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “kabhi Modiji k achhe kam ko tumne saraha nahi aur koi ummid tumse”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Payment aaa gai sabki sarkar k khilaaf bolne ki”


जानें क्या है मामला

Advertisement

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश्वर कुमार का इस्तीफा मुख्य रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के कारण मांगा जा रहा है. विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के जरिए साफ्टवेयर का इस्तेमाल करके वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिसे वो मताधिकार से वंचित करने का फर्जीवाड़ा बता रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म 6 से जुड़े कुछ फैसलों पर आंतरिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं. विपक्ष का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने सामूहिक निर्णय लेने के बजाय अकेले अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया है.


बीजेपी ने इस मामले पर क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक तथा संगठनों जैसे कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और  देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन किया है और ज्ञानेश कुमार पर पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और चुनाव आयोग का बचाव किया है.बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है और इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 2
G
Guest (अतिथि)
A
Ashok Arora
5 days ago

Javed shabana ki soch naxali aur bjp k khilaaf hai aur muslim aatankwad faila rahe h us par zubaan ko lakwa mar gaya jaise omani aatanki ne israel 9/11 ki tarah duniyan ko zihad se war karana chahata tha islamik kattarta k naam par

B
Badreesh Srivastav
6 days ago

जेहादी मानसिकता वालों का यहां क्या काम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें