Advertisement
'धुरंधर 2' का कुछ नहीं बिगाड़ पाई रणबीर कपूर की 'रामायण', बॉक्स ऑफिस पर हो गया बुरा हाल, देखते रह गए सब
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर कितनी कमाई है, उसके आंकड़े सामने आ गए हैं. हालांकि ये फिल्म रणलीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है.
Advertisement
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है. पहले दिन भले ही भारत में इस फिल्म ने लगभग 64 करोड़ की कमाई की हो, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को ये फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में मात नहीं दे पाई है.
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘रामायण’
Advertisement
यह भी पढ़ें
दरअसल रणबीर कपूर की रामायण से बहुत उम्मीदें थी, क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं, हालांकि उसके बाद भी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है. धुरंधर 2 ने पहले दिन भारत में 102 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी रामायण बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 64 करोड़ का ही कारोबार कर पाई. कहना नहीं होगा की रणबीर और यश, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को भी मात नहीं दे पाए.