Advertisement

जेल से रिहा होने के बाद इमोशनल हुए राजपाल यादव, मदद करने वालों से बोले- मैं तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर वो रिहा हो गए हैं, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव काफी इमोशलन हुए. एक्टर ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस बुरे वक्त में उनकी मदद की थी.

जेल से रिहा होने के बाद मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और सभी का आभार व्यक्त किया.  

'न्यायालय के फैसले का सम्मान करूंगा'

राजपाल यादव  ने कहा, "अभी मैं मंगलवार को अपने घर पहुंचा और घर में फंक्शन चल रहे हैं. ये कार्यक्रम गुरुवार-शुक्रवार तक चलेंगे. इसके बाद मैं फिर से मीडिया से विस्तार से बात करूंगा. एक्टर ने स्पष्ट करते हुए बताया कि केस से जुड़ी सभी कानूनी कार्रवाई उनके वकील भास्कर उपाध्याय सही से बताएंगे.”

एक्टर ने आगे कहा, "मैं हमेशा न्यायालय की शरण में रहा हूं और आगे भी रहूंगा. हाईकोर्ट जो भी फैसला करेगा, उसका पूरी तरह पालन करूंगा.”

‘मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं’

राजपाल यादव ने आगे बताया कि वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे. उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आईएएनएस के जरिए पूरे देश-दुनिया, सिनेमा जगत और आम लोगों तक संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि जिन लोगों ने सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से मेरा साथ दिया, आशीर्वाद दिया और मदद की, मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।"

‘लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया, सबका शुक्रिया’

राजपाल यादव ने आगे जोर देते हुए कहा, "मुझे हमेशा विश्वास था कि पूरा देश, भारतीय सिनेमा, और लाखों लोग मेरे साथ हैं. यह साथ जीवन भर रहेगा. भारतीय सिनेमा मेरी कर्मभूमि है. इसी के माध्यम से मुझे दुनिया भर में काम करने का मौका मिला. सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया, सबका शुक्रिया.”

जानें क्या है मामला?

दरअसल, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. 

सोनू सूद ने की थी इंडस्ट्री से एकजुटता की अपील

समाज सेवा में बड़ा योगदान देने वाले सोनू सूद ने अब इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने का फैसला लिया था. एक्टर  इस बात से बहुत दुखी हैं कि दशकों से सबको गुदगुदाने वाला एक्टर राजपाल यादव पैसों की तंगी से जूझ रहा है और जेल की सलाखों के पीछे है. एक्टर को सपोर्ट करते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है. कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से."

उन्होंने आगे लिखा, "वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है. भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है. जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं."

मदद के लिए आगे आए थे सलमान-अजय 

बता दें कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, Guru Randhwa,  समेत कई हस्तियां राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे. जिसका खुलासा राजपाल यादव के  मैनेजर गोल्डी ने किया था. मैनेजर ने कहा था, “बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. रतन नैन, वरुण धवन…इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आए, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ़ की.”

कब होगी मामले की अगली सुनवाई 

बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →