Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

स्मित मच्छार पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी से भड़के पीयूष मिश्रा, CJP प्रोटेस्ट को समर्थन देने पर कसा तंज, बोले - ‘हर बार करारा जवाब दूंगा’

Piyush Mishra: यह वीडियो उस समय सामने आया है जब नसीरुद्दीन शाह हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसी प्रदर्शन को लेकर अब पीयूष मिश्रा ने अपनी बात रखी है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से कहा कि जब वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं, तो दूसरे गंभीर मामलों पर भी उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए.

Image Source: Piyush Mishra/ IANS, Abhijit dipke/x post screenshot
Loading Ad...

Piyush Mishra: एक्टर और लेखक पीयूष मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से कई सवाल करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उस समय सामने आया है जब नसीरुद्दीन शाह हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इसी प्रदर्शन को लेकर अब पीयूष मिश्रा ने अपनी बात रखी है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से कहा कि जब वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं, तो दूसरे गंभीर मामलों पर भी उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए.

पायलट की बहादुरी पर मांगा बयान

पीयूष मिश्रा एक VIDEO कहते नजर आ रहे हैं, 'नसीर साहब, मैं पीयूष मिश्रा हूं. मैं आपका पुराना जानकार.. आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा.अभी सर एक हादसा हुआ है कि तेल अवीव को दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073, जो दुबई से फ्लाइट है इसमें मिस्टर स्मित मच्छार ने कमाल किया, करीब 180 लोगों की जान बचाई. इसपर भी थोड़ा सा कॉमेंट कीजिए, बधाइयां दीजिए अच्छा लगेगा बेचारे शरीफ आदमी हैं और जिन 180 लोगों की जान बचाई हैं उनको भी अच्छा लगेगा.' उनका कहना था कि अगर किसी घटना पर सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखी जाती है, तो ऐसी घटनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, जहां लोगों की जान बचाने या मदद करने की बात हो.

Loading Ad...

LPU मामले पर भी उठाया सवाल

Loading Ad...

पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया. पीयूष मिश्रा ने कहा, 'दूसरी बात ये है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मेसेज भेजिए सर, वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं सर. वहां पर भी बड़ा खतरनाक हादसा हुआ है, घमासान हुआ है. लड़कियों के बाल पकड़कर तोड़ा गया है पुलिस के द्वारा.घमासान हुआ है, आगजनी हुई है. आप बोल रहे थे न जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सिखाया है उतना बच्चों ने सिखाया है. तो मुझे ये स्टेटमेंट मेरी समझ में नहीं आया एक्चुअली. बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए ये मुझे मालूम नहीं...हां, मिलें तो खुलासा कीजिएगा इसका लेकिन वहां पर भी उतना ही खतरनाक हादसा हुआ है. तो कृपया वहां पर भी जरा बच्चों को संवेदना दे दीजिए, एक मेसेज भेजिए उनके लिए.'

झारखंड को लेकर भी सुनाई खरी-खरी

पीयूष मिश्रा ने झारखंड का जिक्र करते हुए कहा कि  'तीसरा ये कि, झारखंड के लिए मैंने आपसे एक मदद मांगी थी सर तो आपके पाकिस्तानी किसी शायरा की नज्म भेज दी थी. माफ कीजिएगा सर, हां शायर की नज्म नहीं चाहिए बल्कि वहां पर आटा चाहिए था, दाल चाहिए थी, रोटी चाहिए थी, वहां पर गुड़ चाहिए था लिट्टी और चोखा चाहिए था. उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था.''

'आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दिपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के पुनीत इस्सर

Loading Ad...

‘अब आपके हर बयान पर जवाब मिलेगा’

यह भी पढ़ें

वीडियो के आखिर में पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को लताड़ लगाते हुए कहा कि  'वहां पर उनको कोई पाकिस्तानी शायरी की, अफगानिस्तानी शायरी की या रोमन शायरी की ये सब नहीं चाहिए, इतनी भयंकर नज्म थी कि मेरी समझ नहीं आई, इतनी खतरनाक उर्दू थी तो वहां झारखंड के लोगों को क्या समझ आएगी. ठीक है सर, धन्यवाद करता हूं.अब आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा आपको. धन्यवाद सर- आपका ताबेदार, आपका बच्चा, पीयूष मिश्रा...इन्कलाब जिंदाबाद.' 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...