Advertisement
तेज प्रताप ने स्वरा भास्कर को किया रोस्ट? बातचीत के बाद लगाया ‘जय सनातन’ का नारा! VIDEO वायरल
Did Tej Pratap roast Swara Bhasker: वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने कुछ साथी कंटेस्टेंट्स के साथ ‘राधे-राधे’ और ‘जय सनातन’ के नार लगाते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि यह वीडियो अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शो में एंट्री और तेज प्रताप के साथ उनकी बातचीत के कुछ समय बाद का बताया जा रहा है.
Advertisement
Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का पहला एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया है. वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने कुछ साथी कंटेस्टेंट्स के साथ ‘राधे-राधे’ और ‘जय सनातन’ के नार लगाते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि यह वीडियो अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शो में एंट्री और तेज प्रताप के साथ उनकी बातचीत के कुछ समय बाद का बताया जा रहा है. इसी वजहसे सोशल मीडिया यूजर्स दोनों घटनाओं को जोड़कर अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं..
स्वरा भास्कर ने तेज प्रताप से क्या कहा?
शो केपहले एपिसोड में स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव के बीच बातचीत भी देखने को मिली. इस दौरान स्वरा ने तेज प्रताप से उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कराने की इच्छा जाहिर की. तेज प्रताप ने भी इस बात पर सकारात्मक जवाब दिया और शो के दौरान मुलाकात कराने की बात कही.
इसके कुछ देर बाद तेज प्रताप को शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप और सिवट तोमर के साथ ‘राधे-राधे’ और ‘जय सनातन’ के नारे लगाते देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले शहजाद ने स्वरा के शो में आने पर उनका अभिवादन नहीं किया था. इसी घटनाक्रम को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
Advertisement
क्या स्वरा को रोस्ट कर रहे थे तेज प्रताप?
Advertisement
Video सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तेज प्रताप के नारे स्वरा भास्कर पर तंज या उन्हें रोस्ट करने के अंदाज में थे. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में ऐसा कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि तेज प्रताप ने ये बातें सीधे स्वरा के लिए कही थीं. इसलिए फिलहाल इसे सोशल मीडिया पर चल रही एक व्याख्या के तौर पर ही देखा जा रहा है.
आज से खुलेंगे बैंक! टल गई 3 दिनों की हड़ताल, देर रात मीटिंग के बाद बड़ा फैसला
Advertisement
बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर बोलीं स्वरा
शो के प्रीमियर में स्वरा भास्कर ने अपने शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की टिप्पणियां सुननी पड़ीं, इसी को अपने अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने ऐसा आउटफिट पहना, जिस पर ‘Moti’ लिखा था.
स्वरा ने बताया कि ट्रोलिंग में इस्तेमाल किए गए शब्द को उन्होंने नकारने के बजाय अपने तरीके से अपनाने का फैसला किया.उनका कहना रहा कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव स्वाभाविक है और उन्हें तुरंत पुराने रूप में लौटने का दबाव नहीं दिया जाना चाहिए.
15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ शो
Advertisement
‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ है. इस सीजन को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं और शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. इनमें स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. शो में ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के बीच सत्ता, रणनीति और रिश्तों का खेल देखने को मिल रहा है..
यह भी पढ़ें