Advertisement
Bigg Boss 20: Salman ने निकाली रीति तिवारी की हेकड़ी, आसिफ खान को भी सिखाया सबक
बिग ब़ॉस 20 की कंटेस्टेंट रीति तिवारी को सलमान खान की आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने उदिति सिंह और काज़ी तौकीर के खिलाफ़ 'डिस बैटल' में आपत्तिजनक बातें कही थीं. सलमान ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, वहीं खबरों के मुताबिक उनके पिता मनोज तिवारी वीकेंड का वार में उनके बर्ताव पर बात करेंगे.
Advertisement
बिग बॉस सीजन 20 में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहे हैं, दर्शकों को जिस चीज इंतजार था, वो फाइनली वीकेंड का वार पर होने जा रहा है. सभी जानना चाह रहे थे की सलमान वीकेंड का वार पर रीति तिवारी की क्लास लगाएंगे या नहीं. अब फाइनली इसका जवाब बिग बॉस के नए प्रोमो से सबको पता चल गया है.
रीति ने टास्क में पार की थी सारी हदें
बिग बॉस 20 के घर में टास्क शुरू हो गए हैं और शुरुआती कुछ हफ़्तों में ही घर वालों ने कई बार हदें पार कर दी हैं.. हाल ही में हुए 'डिस बैटल' में रीति तिवारी ने उदिति सिंह पर अपमानजनक कमेंट्स किए और काज़ी तौकीर के लिए भी अपशब्द कहे.इस पर काज़ी को गुस्सा आ गया, लेकिन रीति ने कहा कि उन्हें खुद पर बहुत गर्व है और उन्हें यकीन है कि उनके पिता को भी उन पर गर्व होगा. उदिति और काज़ी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी.
Advertisement
सलमान खान ने रीति तिवारी के बर्ताव पर सवाल उठाए
Advertisement
आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के बर्ताव पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "रीति, काज़ी से बहुत जलती हैं और इनसिक्योर महसूस करती हैं.” इस पर रीति ने जवाब दिया कि उन्हें काज़ी से कोई जलन नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे बस काज़ी एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं."
‘किसी का अपमान करने की भी एक हद होती है’
Advertisement
सलमान ने उस डिस पर भी बात की जो रीति ने टास्क के दौरान उदिति और काज़ी के लिए की थी. उन्होंने कहा, "डिस की बात छोड़िए, मुझे समझ नहीं आता कि आपको उस पर गर्व क्यों है. लेकिन मुझे लगता है कि वह अब तक का सबसे बुरा डिस था. किसी का अपमान करने की भी एक हद होती है.”
सलमान ने रीति की निकाली हेकड़ी
रीति ने सलमान खान की बात समझने से इनकार कर दिया और कहा, "उस डिस में मैंने जो कहा, मेरा असल में वह मतलब नहीं था.” इसके बाद सलमान ने घर वालों से पूछा कि उन्होंने रीति को ऐसी बातें करने से क्यों नहीं रोका. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "क्या आप लोगों को नहीं लगा कि वह अपनी बातों से अपमान की हद पार कर रही थीं? ये लोग आपको उकसा रहे थे और आप उकसावे में आ रही थीं.”
Advertisement
आसिफ़, तुमने उसे रोका क्यों नहीं?
सलमान खान ने आसिफ़ को भी आड़े हाथों लिया, जिन्होंने उदिति के ख़िलाफ़ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियाँ करते समय रीति का साथ दिया था. उन्होंने कहा, "आसिफ़, तुमने उसे रोका क्यों नहीं? अगर तुम्हारी बहन के लिए ऐसी बातें कही जातीं, तो क्या तुम उन्हें बर्दाश्त करते?"
मनोज तिवारी भी वीकेंड का वार में नजर आएंगे
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी भी वीकेंड का वार में अपनी बेटी रीति तिवारी को उनके बर्ताव के लिए समझाने और डांटने के लिए आएंगे. यह खबर तब आई है जब मनोज ने पैपराज़ी से बात करते हुए बताया था कि वह शो में अपनी बेटी को देख रहे हैं या नहीं. मनोज ने शो में रीति के गेम पर भी टिप्पणी की थी और कहा था, 'मैं डर-डर के देखता हूँ.
यह भी पढ़ें
खैर देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के मंच से मनोज, रीति के बर्ताव पर क्या रिएक्शन देते हैं और क्या रीति को अपनी गलती का एहसास होगा या नहीं, ये देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा.