Advertisement
Bigg Boss 20: Gauahar Khan का Asif Khan पर फूटा गुस्सा, जमाने के सामने ऐसा सुनाया दंग रह गए सब
बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान ने बीते एपिसोड को देखने के बाद कंटेस्टेंट आसिफ खान और यंग डीएस को घेरा. साथ ही, कंटेस्टेंट काजी तौकीर को दूसरी गैंग की तरफ से घेरे जाने पर भी रिएक्शन दिया है.
Advertisement
बिग बॉस सीजन 20 में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो के अंदर जो भी ड्रामे हो रहे हैं, उसपर सभी शो के बाहर भी चर्चा होने लगी हैं, हाल ही में एक एपिसोड ने घर के अंदर तीखी बहस छेड़ दी है और सोशल मीडिया पर भारी विवाद छोड़ दिया.
आसिफ और यंग पर भड़कीं गौहर खान
दरअसल ही में बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान ने बीते एपिसोड को देखने के बाद कंटेस्टेंट आसिफ खान और यंग डीएस को घेरा. साथ ही, कंटेस्टेंट काजी तौकीर को दूसरी गैंग की तरफ से घेरे जाने पर भी रिएक्शन दिया है.
Advertisement
‘बचकाना हरकत दिखाने के लिए शो में नहीं आना चाहिए था’
Advertisement
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट आसिफ खान पर तंज कसते हुए लिखा, "दोस्त मेरा एक सवाल है कि आसिफ का तो एक्टिंग करियर बहुत अच्छा चल रहा है ना? तो उसे ऐसी छोटी सोच और बेहद बचकाना हरकत दिखाने के लिए शो में नहीं आना चाहिए था.”
‘वो ऐसे एन्जॉय कर रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों’
Advertisement
एक्ट्रेस ने रिति तिवारी पर निशाना साधते हुए लिखा, "जब वो लड़की उदिति को इतने घटिया तरीके से बुरा-भला कह रही थी, तो वो ऐसे एन्जॉय कर रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों. ये देखकर बहुत बुरा लगा.”
‘आदमी की पहचान उसकी मूंछ नहीं होती’
गौहर खान ने आसिफ की सोच और हाल ही में 'मूंछ और दाढ़ी' वाले बयान पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "इतना अच्छा एक्टर है लेकिन हर बात में ऐसी सोच देखकर दुख होता है. आदमी की पहचान उसकी मूंछ नहीं होती. इस्लाम में एक मुस्लिम आदमी के लिए सुन्नत है कि मूंछ नहीं रखी जाती, क्या वो ये भूल गया? मर्द की पहचान उसकी ऊंची सोच और उसके बर्ताव से होती है. काश उसे ये पता होता.”
Advertisement
काजी के सपोर्ट में उतरीं गौहर
गौहर ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट काजी का साइड लेते हुए कहा, "और मेरा एक और सवाल दूसरी गैंग्स से है कि सबने पहले काजी पर इल्जाम लगाया था कि उसने सभी को धोखा दिया. यहां तक कि उसे गालियां भी दी गईं. मैं जानना चाहती हूं कि उस गैंग के लोगों ने काजी के झूठ बोलने पर इतना सुनाया था, तो यंग डीएसए अगर वे सारे इंटरव्यू देखेंगे, तो उसमें वो नॉर्मल बोल रहा था लेकिन जैसे ही शो में आया तो वो दूसरे टोन में बात करने लगा और जब सलमान ने उससे पूछा कि तुम ऐसे ही बोलते हो, तो बोला हां, तो अब बताइए झूठा कौन है.”
जानें क्या था मामला
Advertisement
बीते एपिसोड में आसिफ खान ने एक टास्क के दौरान विवादित बयान दिया और कहा कि बिना मूंछों वाले मर्द असली मर्द नहीं होते. "हम ना राजस्थान से आते हैं, ये मूंछ हमारी पहचान है, और मुचमुंडो को मर्दों में नहीं मानते हम. इसलिए दाढ़ी ऐसी है.
वीकेंड पर सलमान भी आसिफ को लगाएंगे लताड़
यह भी पढ़ें
बताते चलें की वीकेंड का वार में भी सलमान खान, रीति तिवारी और आसिफ खान की क्लास लगाते नजर आएंगे. शो में डिस टास्क के दौरान रीति ने जिस तरह से उदिती सिंह और काजी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट किया था. वहीं इस दौरान आसीफ रीति को चुप कराने के बजाय उसे उकसाते हुए और हंसते हुए नजर आए थे. जिसके लिए सलमान उनकी क्लास लगाएंगे.