Advertisement
iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़ तो सोनू सूद ने कसा तंज, बोले- ‘नया फोन, नई EMI, वही पुराने बिल’
एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो गई है. दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में एप्पल स्टोर और आधिकारिक दुकानों के बाहर लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए. जिससे देख अभिनेता सोनू सूद ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। बोले- ‘नया फोन, नई EMI, वही पुराने बिल’
Advertisement
भारत में दिखावे के चक्कर ज्यादा खर्च करने का चलन नया नहीं है. शुक्रवार को भी एक नजारा दिखा, जब 'आईफोन 16 प्रो सीरीज' के फोन खरीदने के लिए सुबह से ही एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसे देखते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लोगों को नसीहत दी है.
आईफोन की भीड़ देख सोनू सूद ने कसा तंज
उन्होंने कहा कि महंगे फोन से झूठी शान दिखाने और कर्जदार बनने से बेहतर है कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई और ऊर्जा को समाज की भलाई में लगाएं.
Advertisement
रोहित शर्मा ने शिखर धवन का किया खास अंदाज में स्वागत, बोले- ‘Why fear, when I have Shikhar’
Advertisement
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ दिख रही है. अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए लोगों को केवल स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज के जाल में फंसने के बजाय सामाजिक सुधार और दूसरों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी है. उन्होंने लिखा, "नया फोन, नई ईएमआई, वही पुराने बिल! शायद यह समय सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने का नहीं, बल्कि समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कतार (लाइनों) में खड़े होने का है. असली अपग्रेड एक बेहतर समाज का निर्माण है."
आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गयी है
Advertisement
बता दें कि एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो गई है. दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में एप्पल स्टोर और आधिकारिक दुकानों के बाहर लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए.
New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 18, 2026
भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है. आईफोन 18 प्रो को लेकर पूरे देश में खुमार इस कदर है कि कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी थी.
Advertisement
दिशा सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस
गौरतलब है कि अभिनेता विक्की कौशल भी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (केबीसी) स्थित आधिकारिक एप्पल स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने नए आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की भारत में बिक्री शुरू होने पर अपना नया फोन अनबॉक्स किया.
विक्की कौशल ने लिया नया आईफोन 18 प्रो मैक्स
Advertisement
यह भी पढ़ें
विक्की कौशल ने नया आईफोन 18 प्रो मैक्स लिया, उसके फीचर्स को परखा और सेल्फी लेते हुए पैपराजी को पोज दिए.