जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन है Yogi का वो Tiger जिनके पिता थे कट्टर कांग्रेसी और अब Modi लड़ा रहे चुनाव?

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट... एक ऐसी सीट है... जहां से तीन बार शफीकुर्रहमान बर्क सांसद रह चुके हैं... तो वहीं इस बार सपा ने रुचिवीरा को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने एक ऐसा उम्मीदवार उतारा है जिन्हें खुद सीएम योगी ने टाइगर नाम दिया है..!

Author
15 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
04:37 PM )
कौन है Yogi का वो Tiger जिनके पिता थे कट्टर कांग्रेसी और अब Modi लड़ा रहे चुनाव?
Advertisement
उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट... एक ऐसी सीट है... जहां से तीन बार शफीकुर्रहमान बर्क सांसद रह चुके हैं... तो वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद बीजेपी ये सीट हार गई थी... क्योंकि अखिलेश यादव ने यहां से कद्दावर नेता एसटी हसन को टिकट देकर मैदान में उतारा था... जिन्होंने छ लाख से भी ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की थी... तो वहीं इस बार ये सीट हासिल करने के लिए बीजेपी ने एक ऐसे नेता को मैदान में उतार दिया है... जिन्हें खुद सीएम योगी ने टाइगर नाम दिया है...

दरअसल साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ जहां देश की सत्ता हासिल की थी... तो वहीं दूसरी तरफ यूपी की अस्सी में से 71 सीटों पर बीजेपी ने जीत का भगवा गाड़ दिया था... जिनमें एक सीट पश्चिमी यूपी की मुरादाबाद लोकसभा सीट भी थी... जहां पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी... और ये जीत हासिल की थी... कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने... जिन्हें चार लाख 85 हजार से भी ज्यादा वोट मिले थे... और सपाई उम्मीदवार एसटी हसन को हराकर ये सीट बीजेपी के खाते में डाली थी... लेकिन पांच साल बाद जब 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ तो सपा-बसपा गठबंधन की वजह से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह ये सीट हार गये... सपाई एसटी हसन ने यहां से जीत हासिल की थी... लेकिन इस बार सपा ने एसटी हसन को टिकट नहीं दिया है... उनकी जगह पर रुचिवीरा को टिकट देकर सपा चुनाव लड़ा रही है... तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने एक बार फिर कुंवर सर्वेश कुमार सिंह पर भरोसा जताया है... जिन्हें जिताने के लिए सीएम योगी शनिवार को मुरादाबाद में रैली करने पहुंचे... और इसी मंच से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह को टाइगर का नाम दे दिया... जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी जनसभा गूंज गई...

मुरादाबाद से चुनाव लड़ रहे कुंवर सर्वेश सिंह को जैसे ही सीएम योगी ने टाइगर कह कर बुलाया... तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी... तो वहीं आपको बता दें जिस नेता को सीएम योगी टाइगर बता रहे हैं... वो कोई छोटे मोटे नेता नहीं हैं... नब्बे के दशक से भाजपा का झंडा उठा रहे हैं... और पांच बार विधायक के साथ साथ एक बार सांसद भी रह चुके हैं...

'टाइगर' सर्वेश सिंह

  • BJP नेता सर्वेश सिंह के पिता राजा राम पाल सिंह कांग्रेसी थे
  • ठाकुरद्वारा से 3 बार विधायक और एक बार अमरोहा से सांसद थे
  • कांग्रेसी परिवार होने के बावजूद कुंवर सर्वेश सिंह भाजपाई बन गये
  • पिता की सीट ठाकुरद्वारा से कुंवर सर्वेश सिंह 5 बार विधायक रहे
  • 2009 में पहली बार BJP ने सर्वेश सिंह को मुरादाबाद से टिकट दिया
  • कांग्रेस उम्मीदवार अजहरुद्दीन ने उन्हें 49 हजार 107 वोट से हरा दिया
  • 2014 में BJP ने दोबारा मुरादाबाद सीट से सर्वेश सिंह को टिकट दिया
  • इस बार प्रचंड मोदी लहर में कुंवर सर्वेश सिंह ने मुरादाबाद सीट जीत ली
  • 2019 में भी BJP ने सर्वेश सिंह को लड़ाया लेकिन इस बार वो हार गये
  • सपाई एसटी हसन ने सर्वेश सिंह को 98 हजार 122 वोटों से हरा दिया
  • 2024 के चुनाव में BJP ने एक बार फिर सर्वेश सिंह को टिकट दिया है

भाजपाई कुंवर सिंह का इस बार मुकाबला सपाई रुचिवीरा से है... जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें अखिलेश यादव ने मजबूरी उम्मीदवार बनाया है... क्योंकि 27 मार्च को नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश ने लेटर लिख कर एसटी हसन को चुनाव लड़ाने की पूरी कोशिश की थी... लेकिन समय से लेटर ना पहुंचने की वजह से रुचिवीरा ही सपा की आधिकारिक उम्मीदवार हैं... यानि अखिलेश ने एसटी हसन का टिकट काट कर रुचिवीरा को मैदान में उतारा है... जिससे ये कहा जा रहा है कि मुस्लिम समाज नाराज है... और नाराज मुसलमान बीएसपी उम्मीदवार इरफान सैफी के साथ जा सकता है...

ऐसे में बीजेपी को इससे बड़ा फायदा हो सकता है... जिससे कुंवर सर्वेश कुमार सिंह मुरादाबाद सीट जीत सकते हैं... क्योंकि साल 2019 में सपा-बसपा गठबंधन की वजह से सर्वेश सिंह हार गये थे... इस बार भी हालांकि सपा कांग्रेस का गठबंधन है लेकिन सर्वेश सिंह का मानना है कि इस गठबंधन से उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा... क्योंकि कांग्रेस के पास कोई खास वोट बैंक नहीं है... वैसे आपको क्या लगता है... योगी के टाइगर सर्वेश सिंह मुरादाबाद सीट जीत पाएंगे... अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं... साथ ही सीएम योगी ने मुरादाबाद में रैली के दौरान क्या कुछ कहा आइये आपको सुनाते हैं...
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें