जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Danish Ali के मंच पर जमकर हुई मारपीट, उड़ गए राहुल-अखिलेश के होश! ।Kadak baat।

अमरोहा में 'इंडिया' गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में हाथापाई की तस्वीरें सामने आई हैं । बताया जा रहा है कि ये हाथापाई मंच पर बैठने को लेकर हुई है । कहासुनी के बाद सपा। कांग्रेस। AAP के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए । लात-घूंसे भी चले ।

Author
25 Apr 2024
( Updated: 03 Dec 2025
05:49 PM )
Danish Ali के मंच पर जमकर हुई मारपीट, उड़ गए राहुल-अखिलेश के होश! ।Kadak baat।
Advertisement
ये तस्वीरें किसी दंगल या अखाड़े की नहीं है । बल्कि ये चुनावी मैदान में दानिश अली के चुनावी मंच पर उनकी अकल ठिकाने लगाते । मारपीट करते कार्यकर्ताओं की तस्वीरें है । जिन्हें देखकर लग रहा है कि इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है । दरअसल लोकसभा चुनाव में कई सीटे हॉटसीट बनी हुई है । जिनपर खुद पीएम मोदी सीएम योगी मोर्चा संभाल रहे हैं । विपक्ष को घेर रहे हैं । तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की टोली के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव रैलियां में जान फूंक रहे हैं । लेकिन अमरोहा हॉटसीट पर अलग ही दंगल देखने को मिल रहा है । इंडिया गठबंघन के कार्यकर्ता खुद के प्रत्याशी से ही लड़ रहे हैं ।यानी दानिश अलि के खिलाफ खड़े हैं । ये बात यूंही नहीं निकली है । समझने के लिए पहले ये तस्वीरें देखिये ।

तो चलिए अब शुरुआत से इस लड़ाई की पूरी कहानी बताते हैं । हुआ ये कि दानिश अली के मंच पर सपा -कांग्रेस- आप तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता चढ़ना चाहते थे । लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये बात हजम नहीं हुई.. फिर क्या था । पहले कहासुनी हुई । और फिर देखते ही देखते मामला इतना गर्म हो गया कि हाथापाई की नौबत आ गई । एक दूसरे को धक्कामुक्की दी गई ।थप्पड़ बरसाए गए । चुनावी सभा दंगल बन गई । मंच से ऐलान होता रहा । नेता ऐसा ना करें । लेकिन किसी ने किसी की एक ना सुनी । 

ऐसा लग रहा है कि जैसे इंडिया अलायंस में सबकुछ ठीक नहीं है । क्योंकि आपस में ही एक दूसरे को नीचे गिराने की जंग आप कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में चल रही है । खैर ये पहली तस्वीर नहीं है ।इससे पहले तमाम ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी है ।जो इंडिया गठबंधन की गांठों को खोलती दिखाई दे रही है । रांची की ही तस्वीरें देख लीजिए ।

रांची की महागठबंधन रैली में तो कार्यकर्ताओं के बीच ना सिर्फ धक्का मुक्की हुई । बल्कि कुर्सी लाठी डंडे तक चलने लगे । इस दौरान किसी का हाथ टूटा किसी के पैर में लगी । कार्यकर्ता लहूलुहान तक हो गए ।और मंच पर खड़े संजय सिंह हो खड़गे सब तमाशा देखते रह गए ।और इससे भी ज्यादा भयंकर वो तस्वीर सामने आई । जब तेजस्वी यादव न अपनी ही प्रत्याशी को हराने के लिए चुनावी मंच से NDA के लिए वोट मांग डाले ।

ये स्थिति अभी इंडिया गठबंधन के बनी हुई है । अब बताइये कैसे इंडिया गठबंधन बीजेपी को मात दे पाएगा । आसार बता रहे हैं मोदी तो 400 पार कर जाएंगे । लेकिन इंडिया गठबंधन का 100 सीट लाना भी मुश्किल है ।वहीं अमरोहा सीट पर इंडिया गठबंधन के हालात भी अब बिगड़ते दिख रहे हैं ।इस हॉट सीट पर मुकाबले की बात करें तो।

इंडिया गठबंधन की तरफ से दानिश अली मैदान में हैं
BJP की तरफ से कुंवर सिंह तंवर चुनाव लड़ रहे हैं
बीएसपी की तरफ से मुजाहिद हुसैन चुनाव लड़ रहे हैं

अमरोहा में 26 अप्रैल को मतदान होना है । लेकिन उससे पहले ही दानिश अली का विरोध इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कर दिया है । खबरें है कि दानिश अली से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता खुश नहीं है । तो पार्टी को उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है बता दें की दानिश अली पहले BSP में थे । और तब चर्चा में आए जब बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने संसद में उनपर विवादित टिप्पणी की ।जिसपर जमकर बवाल मचा ।लेकिन मायावती ने दानिश अली का साथ नहीं दिया ।राहुल गांधी उनसे मिलने तक पहुंच गए । जिसके बाद दानिश ने कांग्रेस ज्वाइंन कर ली । और तभी से मायावती उनपर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हर मंच पर दानिश अली को निशाने पर लेती हैं । और तो और  इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता नेता दानिश अली को हमज नहीं पा रहे हैं ।जिससे अमरोहा सीट पर इंडिया गठबंधन की पेंच इसबार फंसता नजर आ रहा है ।
————————————————

दानिश अली की सभा में जमकर हुई मारपीट
मंच पर भिड़े सपा-कांग्रेस-AAP कार्यकर्ता
अमरोहा में बढ़ी दानिश अली की मुश्किलें
कंवर सिंह तंवर की दानिश अली से टक्कर 
——————————————

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें