जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रियंका गांधी का कगंना रनौत पर हमला, मैं कगंना की बकवास बातों का जवाब नहीं दूंगा ?

पहले चरण के चुनाव से पहले सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया । और जनता ने भरपूर प्यार दिया । इस प्यार को देखकर बीजेपी की परेशानी बढ़ी है।

Author
18 Apr 2024
( Updated: 28 Apr 2024
02:17 AM )
प्रियंका गांधी का कगंना रनौत पर हमला, मैं कगंना की बकवास बातों का जवाब नहीं दूंगा ?
Advertisement

सहारनपुर में 19 अप्रैल को मतदान है । ऐसे में मतदान से पहले इमरान मसूद के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।और रोड शो की भीड़ को देखकर योगी के होश उड़ गए। और प्रियंका के बयान पर बवाल मच गया है।

कंगना रनौत मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार है। और कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे है।तो कंगना रनौत फिल्म अभिनेत्री है। और बीजेपी और मोदी के पक्ष में काफी सालों से बोल रही है। जिसका रिजल्ट अब 2024 में मिला है। आप जानते है कि जब से कंगना रनौत को टिकट मिला है तभी से राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर हमला कर रही है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। लेकिन आज पहली बार प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में एक रोड शो के दौरान कंगना की बोलती बंद कर दी। बाइट- प्रियंका गांधी-39:47-42:58 । तो सुन लिया आप ने क्या कह रही है।प्रियंका गांधी। अब हम बताते है कि अंत में जब कंगना रनौत के बारे में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हम बहुत शुक्रगुजार है कि वो हमारे बारे में बोल रही हैं। पर आप क्या चाहती हैं कि मैं कंगना रनौत की बकवास का जवाब दूं? । सोनिया जी को तब से गालियां दी जा रही हैं । जब मेरे पिताजी जिंदा थे ।' मोदी की गारंटी पर प्रियंका गांधी ने कहा। 'मोदी जी ने गारंटी दी थी कि हर खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। आए क्या? पीएम मोदी ने कहा था 2 करोड़ रोजगार मिलेंगे, मिले क्या?’ ।तो आप समझ सकते है कि कैसे सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने कंगना को धो डाला ।

जानकारी देते चले कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल मतदान है। और इस चरण में पूरे देश में 102 सीटों पर वोट होनी है । जिसमें यूपी की आठ सीटों पर चुनाव है । आप जानते है कि लोक सभा का चुनाव 6 चरणों में संपन्‍न किया जाएगा । 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे ।लेकिन कांग्रेस-बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। देखना होगा कि किसकी जीत होगी ।लेकिन ऐसे में नेताओं का बयान धड़ल्ले से जारी है ।सर्वे एजेंशियों की माने तो इस बार बीजेपी और मोदी की हालत खराब है।और सरकार बनना मुश्किल है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मोदी-शाह परेशान है । और 2019 की तुलना में सीटें कम आने का अनुमान है । देखना होगा कि होता क्या है ।
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें