जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi के सांसदों को लताड़ा, Khesari ने Pawan Singh का किया समर्थन

सबसे पहले से खेसारी ने भोजपुरी कलाकार और बीजेपी के तीनों सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन, और दिनेश लाल यादव पर सवाल उठाए और कहा की इन तीनों ने सांसद बनने के बाद भोजपुरी समाज के लिए कुछ नहीं किया है।

Author
15 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
01:46 PM )
PM Modi के सांसदों को लताड़ा, Khesari ने Pawan Singh का किया समर्थन
Advertisement

पवन सिंह ने इस बार के लोकसभा चुनाव को और मज़ेदार बना दिया है। अपने तीन भोजपुरी भाइयों के ट्रेंड को फॉलो ना कर के उन्होंने सबको चौंका दिया है। शुरू में ही बीजेपी के ऑफर को ठुकरा कर पवन सिंह ने चुनाव में हलचल मचा दी। और अब तो उनको एक और भोजपुरी के कलाकार का साथ मिला है, खेसारी लाल यादव, जिन्होंने मोदी के 3 भोजपुरी समाज से आए सांसदों की लताड़ भी लगाई है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 


Advertisement

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन उसके अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। सबको यही लगा था की जिस तरफ से, मनोज तिवारी, रविशन और निरहुआ ने बीजेपी से चुनाव लड़ा और सांसद बने उसी लाइन पर पवन सिंह भी चलेंगे लेकिन पवन सिंह ने प्लान बदल दिया |


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए लिखा "सुनुँ क्या सिंधु, मैं गर्जन तुम्हारा, स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं कठिन निर्घोष हूँ भीषण अशनि का प्रलय-गांडीव की टंकार हूँ मैं. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता मुझे बहुत प्रेरित करती है। इस कविता से प्रेरणा लेते हुए ही मैंने कुछ दिन पहले काराकाट,बिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया । जल्द  ही अपने काराकाट के परिवार से मिलेंगे।...."

 

Advertisement

अब पवन सिंह के बीजेपी का ऑफर ठुकराने के बाद खेसारी लाल यादव ने उनका साथ दिया है।


सबसे पहले से खेसारी ने भोजपुरी कलाकार और बीजेपी के तीनों सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन, और दिनेश लाल यादव पर सवाल उठाए और कहा की इन तीनों ने सांसद बनने के बाद भोजपुरी समाज के लिए कुछ नहीं किया है।

 

Advertisement

चुनावी मौसम में खेसारी ने मोदी के तीनों सांसदों को लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह की तारीफ़ करते हुए उनका साथ देने की बात कही। खेसारी ने कहा "जो अभी चुनावी मैदान में मेरे एक और भाई उतरे है वो जीते और जो इन तीनों ने नहीं किया वो करे"

 

फ़िलहाल, पवन सिंह ने कहा है कि वो जल्द ही काराकाट की धरती पर लोगों से मिलेंगे।


Advertisement

यानी चुनाव के प्रचार में जल्द लगने वाले है, देखना होगा की पवन सिंह यहां बाज़ी मार पाते है या नहीं। 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें