जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश को बताया पाकिस्तान, गुस्से में अखिलेश ने उठाया बड़ा कदम!

यूपी की इत्र नगरी कन्नौज जहां भाईचारे की खुश्बू बसती है उसी इत्र नगरी में धर्म का जहर घोलने का काम बीजेपी कर रही है कैसे वो भी आपको बताएंगे। यूपी की कन्नौज सीट इस वक्त चर्चा का विषय बन गई है। कारण अखिलेश का यहां से चुनाव लड़ना तो है ही इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार और नेता सुब्रत पाठक का बयान भी वजह बना है। ये सीट सपा का गढ़ है। पहले मुलायम सिंह यहां से सासंद बने फिर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कमान संभाली । और अब अखिलेश यादव मैदान में हैं।इस खबर के बाद बीजेपी के हाथ पैर फूल गए हैं। अखिलेश भैया के भौकाल से बीजेपी चिढ़ गई है

Author
26 Apr 2024
( Updated: 28 Apr 2024
02:17 AM )
अखिलेश को बताया पाकिस्तान, गुस्से में अखिलेश ने उठाया बड़ा कदम!
Advertisement
यूपी की इत्र नगरी कन्नौज जहां भाईचारे की खुश्बू बसती है उसी इत्र नगरी में धर्म का जहर घोलने का काम बीजेपी कर रही है कैसे वो भी आपको बताएंगे। यूपी की कन्नौज सीट इस वक्त चर्चा का विषय बन गई है। कारण अखिलेश का यहां से चुनाव लड़ना तो है ही इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार और नेता सुब्रत पाठक का बयान भी वजह बना है। ये सीट सपा का गढ़ है। पहले मुलायम सिंह यहां से सासंद बने फिर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कमान संभाली । और अब अखिलेश यादव मैदान में हैं।इस खबर के बाद बीजेपी के हाथ पैर फूल गए हैं। अखिलेश भैया के भौकाल से बीजेपी चिढ़ गई है। आलम ये है कि वोट पाने के लिए फिर से बीजेपी धर्म को बीच में ला रही है। बीजेपी उम्मीदावर ने ऐसा शर्मनाक बयान दिया है जिसके मायने शायद खुद उनको भी ना पता हो । कन्नौज की सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से खुद अखिलेश मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी की तरफ से सुब्रत पाठक ने नामांकन भर दिया। सभी जानते हैं कि बीजेपी किस तरीके से हिंदु मुस्लिम और जात पात की राजनीति करती है। हालांकि इस बात को पार्टी कभी एक्सेप्ट नहीं करती। अब बीजेपी के उम्मीदवार कैसे इस छाया से अछूते रह जाते । बीजेपी प्रत्याशी ने अखिलेश यादव और अपनी चुनावी लड़ाई की तुलना भारत और पाकिस्तान के मैच से कर दी। मतलब सिर्फ बीजेपी में जो लोग है वो हिंदू हैं हिंदुस्तान है बाकी जो विपक्ष हैं वो पाकिस्तान के हैं ? इतनी बेहुदी सोच वालो को बीजेपी टिकट दे देती है। सबसे आपको बताते हैं सुब्रत पाठक ने क्या कहा था। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा था कि 


पहले कन्नौज से तेज प्रताप चुनाव लड़ रहे थे, तब मुकाबला भारत बनाम नेपाल का था, लेकिन अब जब खुद अखिलेश यादव आ गए हैं, ऐसे में मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का हो गया है और जीत हमेशा भारत की ही होती है।


अब सुब्रत पाठक इतना बोलकर ही चुप कैसे हो जाते जब तक वो अखिलेश पर सीधा वार ना कर दे पाठक का कहना था कि पाकिस्तान से मतलब किसी देश से नहीं है। उन्होंने कहा कि 

यहां पाकिस्तान से मतलब किसी देश से नहीं है  । बल्कि पाकिस्तान का मतलब तो आतंकवादी  । पाकिस्तान का मतलब भ्रष्टाचारी । पाकिस्तान का मतलब हत्यारा है। पाकिस्तान में इस समय हिंदुओं की आबादी को खत्म किया जा रहा है, 14 15 साल की बच्चियों का 70 साल के बुजुर्गों के साथ निकाह हो रहा है । पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है  । पूरी दुनिया देख रही है  । अब इसी प्रकार की अखिलेश की प्रवृत्ति है।





आज जो अखिलेश का प्रवृति बता रहे हैं शायद वो खुद अपनी प्रवृति भूल गए हैं। खैर बाते बनाने के लिए तो सौ बाते हैं ये वहीं सुब्रत पाठक है जो 2009 में पहले भी अखिलेश यादव से हार चुके हैं। 

चुनाव में अखिलेश यादव को 3,37,751 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी डॉ. महेश वर्मा को 2,21,887 मत मिले थे। वहीं, भाजपा के सुब्रत पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। तब उन्हें 1,50,872 मत ही मिल पाए थे।


अब एक बार फिर से आमने सामने है खैर जीतेगा कौन ये तो समय बताएगा लेकिन बीजेपी उम्मीदवार के बयान पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरुर बताए। 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें