Advertisement
Modi-Yogi के 'बच्चे' ना होने का Nirahua ने सबके सामने बनाया मजाक?
कई बार आपने देखा होगा की अपनी राजनीती के चक्कर में नेता कुछ भी उटपटांग बोल देते है। ऐसा बयान जो उन्हें भी खुद नहीं पता होता की आगे चलकर कितना बवाल मचा सकता है। जैसे अभी बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने एक बयान देकर अपनी ही मुश्किलें बढ़ा ली है। कहा जा रहा है की जाने अनजाने में उन्होंने मोदी-योगी का ही मज़ाक बना दिया है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली।
16 Apr 2024
(
Updated:
28 Apr 2024
02:17 AM
)
Follow Us:
Advertisement
कई बार आपने देखा होगा की अपनी राजनीती के चक्कर में नेता कुछ भी उटपटांग बोल देते है। ऐसा बयान जो उन्हें भी खुद नहीं पता होता की आगे चलकर कितना बवाल मचा सकता है। जैसे अभी बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने एक बयान देकर अपनी ही मुश्किलें बढ़ा ली है। कहा जा रहा है की जाने अनजाने में उन्होंने मोदी-योगी का ही मज़ाक बना दिया है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने मोदी-योगी पर बयान देकर उन्होंने एक नया विवाद खड़ा हो जाएगा। कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर किया है। वायरल वीडियो में निरहुआ बेरोजगारी पर बात करते हुए कह रहे है "मोदी जी ने तो रोक दिया है, एक भी बच्चे आए मोदी जी के ?एक भी बच्चे आए जोगी जी के ?तो मोदी जी और योगी जी तो बेरोजगारी रोक दिए, तो बढ़ा कौन रहा है बेरोजगारी?"
तो सुना आपने, किस तरह से निरहुआ की जुबान फिसल गई है। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी निरहुआ के इस बयान को पोस्ट किया है। अब जिस तरह से इस वीडियो ये बताने के चक्कर में की पीएम मोदी ने बेरोजगारी को खत्म किया है निरहुआ ने जाने अनजाने में मज़ाक बना दिया। अब मोदी-योगी के कोई बच्चे नहीं है, और अब जिस तरह से निरहुआ ने ऐसा बयान दिया है इसको यही माना जा रहा है की निरहुआ ने मज़ाक बना दिया है। ये बयान अब बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है और जनता भी इसपर अपना रिएक्शन दे रही है। पहले आपको जनता का रिएक्शन बताते है फिर निरहुआ ने क्या कहा ये बताते है।
अजय यादव नाम के यूजर ने लिखा है "पगला गये हैं" । एक और यूजर ने लिखा है "Bjp me kese kese log bhare pde hain" । एक और यूजर ने लिखा है "Logic aise ki LOGIC ko bhi sharm aa jaye!!!"
वही, इस वायरल वीडियो को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फेक बताया है। कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए निरहुआ ने लिखा है "फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है @INCIndia वालों का, कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। AI से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं @srinivasiyc @ECISVEEP कृपया संज्ञान लें।"
अब भले ही निरहुआ ने सच बता दिया है, इसे फेक कह रहे है लेकिन फिर भी लोग इस वायरल वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement