जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024 : मायावती के भतीजे आकाश आनंद के प्लान से हार जाएंगे योगी आदित्यनाथ?

लोकसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बसपा तैयार है, अकेले मैदान में सबके मुश्किलें बढ़ाने के लिए बसपा नए नए प्लान बना रही है। फ़िलहाल तो बसपा की तरफ से फ्रंट में मायावती के भतीजे आकाश आनंद है, और अब आकाश आनंद ने ऐसा प्लान बनाया है की सीएम योगी आदित्यनाथ सोच में पड़ जाएंगे, कहा तो ये भी जा रहा है की इस प्लान से योगी की हार हो जाएगी।

Author
14 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
10:39 PM )
Lok Sabha Elections 2024 : मायावती के भतीजे आकाश आनंद के प्लान से हार जाएंगे योगी आदित्यनाथ?
Advertisement
लोकसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बसपा तैयार है, अकेले मैदान में सबके मुश्किलें बढ़ाने के लिए बसपा नए नए प्लान बना रही है। फ़िलहाल तो बसपा की तरफ से फ्रंट में मायावती के भतीजे आकाश आनंद है, और अब आकाश आनंद ने ऐसा प्लान बनाया है की सीएम योगी आदित्यनाथ सोच में पड़ जाएंगे, कहा तो ये भी जा रहा है की इस प्लान से योगी की हार हो जाएगी। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 

दरअसल, पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने ईद के मौके पर मुस्लिम कार्ड खेला है, माना जा रहा है की ये प्लान बीजेपी-और इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है।

आकाश आनंद के प्लान से हार जाएंगे योगी


अब देखिए, आपको सबसे पहले आकाश आनंद का प्लान बताते है। ईद के मौके पर आकाश आनंद मथुरा पहुंचे जहा वो बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह के समर्थन में बोल रहे थे, उन्होंने कहा "भाजपा ने राम मंदिर बनाया अच्छी बात है, लेकिन जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी" ये बड़ा बयान देकर आकाश आनंद ने मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। ये तो सभी जानते है की मुस्लिम बाबरी मस्जिद से कितने कनेक्टेड है, ऐसे में ये वादा कर के आकाश आनंद ने मुस्लिमों को बसपा की तरफ में करने की कोशिश की है। और कहा जा रहा है की बसपा के इतने बड़े वादे से मुस्लिम बसपा की तरफ खिसक सकते है। 

आपको ये भी बता दे, मुस्लिमों की संख्या उत्तर प्रदेश में कुल आबादी की 19 प्रतिशत है, लगभग 3 करोड़ से भी ज़्यादा है ऐसे में मुस्लिम कार्ड का प्लान बनाकर आकाश आनंद ने मुस्लिमो को अपनी तरफ खींचकर योगी की टेंशन बढ़ा दी है। इसलिए सवाल भी उठ रहे है की क्या मायावती के भतीजे के सामने योगी हार जाएंगे ?

वही, आकाश आनंद ने सपा की भी टेंशन बढ़ाई, आकाश आनंद ने कहा "मुस्लिम समाज ने सपा को एकतरफा वोट दिया, लेकिन अब उन पर अत्याचार हो रहा है और सपाई मुंह नहीं खोल रहे हैं। सपा अपनी लाल टोपी अपने पास रखें। इस बार सपा की साइकिल का टायर अलग और सीट अलग है।"

वही, बीजेपी को निशाने पर लेते हुए मायावती के भतीजे ने कहा "नौकरी के नाम पर भाजपा ने युवाओं को भटकाया और कटोरा थमाया है। अब बदले में उन्हें कटोरा देंगे"

योगी के बुलडोजर पर भी आकाश आनंद ने उठाए थे सवाल


ऐसा लग रहा है मानो मायावती के भतीजे ने योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आकाश आनंद योगी के चर्चित बुलडोज़र पर भी सवाल उठा चुके है। उन्होंने कहा था ""आप किस बात के अखंड भारत की बात करते हैं. आप लोगों ने धोखा नहीं दिया गद्दारी की है. आप देश द्रोही हैं, जिनके सर पर छत थी वो भी छीन ली, गर्व से बोलते हैं कि बुलडोजर की सरकार है. लोगों ने आपको इसलिए वोट नहीं दिया था कि आप उनकी छत उजाड़ दें"

फ़िलहाल, मायावती के भतीजे तो पूरा मोर्चा खोल रहे है, और अकेले ही विपक्ष और पक्ष की टेंशन बढ़ा रखी है। 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें