जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: Hemangi Sakhi अब PM Modi के सामने क्यों नहीं लड़ेंगी चुनाव?

इस वक़्त हेमगी सखी से जुडी सबसे बड़ी खबर यही सामने आ रही है की हिंदू महासभा ने उन्हें चुनाव में उतारने का फैसला वापिस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज द्वारा वीडियो जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है।

Author
17 Apr 2024
( Updated: 15 Jan 2025
07:53 AM )
Lok Sabha Elections 2024: Hemangi Sakhi अब PM Modi के सामने क्यों नहीं लड़ेंगी चुनाव?
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी काफी चर्चा में है। मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में कई नेता उतर चुके है। जिसमे चर्चा का विषय रही किन्नर महासभा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, जिन्होंने ये तक कह दिया था की वो शिखंडी बनकर पीएम मोदी को हराएंगी। लेकिन क्या दम भरने वाली किन्नर हिमांगी सखी मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी ? चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।

 

दरअसल, इस वक़्त हेमगी सखी से जुडी सबसे बड़ी खबर यही सामने आ रही है की हिंदू महासभा ने उन्हें चुनाव में उतारने का फैसला वापिस ले लिया है। जी हां, सही सुना आपने, जानकारी के मुताबिक, संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज द्वारा वीडियो जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। 

 

हिंदू महासभा ने फैसला क्यों ले लिया वापस ?

Advertisement

 

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इसका कारण बताते हुआ कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्मान में एक कदम है" । स्वामी चक्रपाणि का कहना है की पीएम मोदी के सम्मान में ऐसा किया गया है।

 

हिमांगी सखी ने बताया सच

Advertisement

 

लेकिन वही दूसरी तरफ इस खबर को सुनते ही हेमांगी सखी गुस्से में नज़र आई है और उन्होंने सब सच बता दिया है। उनका दावा कुछ और ही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर चुनाव आयोग के एक लेटर को पोस्ट करते हुए हेमांगी सखी ने कहा "स्वामी चक्रपाणि ने हमसे झूठ बोला है. चक्रपाणि महाराज को चुनाव आयोग से एक पत्र मिला है. वे चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार सकते हैं. फिर भी उन्होंने उतारा. हमसे धोखा किया"

 

यानी हिमांगी सखी का दावा है की स्वामी चक्रपाणि को चुनाव आयोग ने पहले ही बोल दिया था की वो प्रत्याशी नहीं उतार सकते फिर भी उन्होंने उतारा। वही, हिमांगी सखी ने जो लेटर शेयर किया है उसमे भी लिखा है "यह सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित कारण (ओं) की वजह से आपका आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया है" आगे लिखा है "आवेदन की दिनांक पर, आयोग के अभिलेख के अनुसार, आपकी पार्टी में कोई अधिकृत पदाधिकारी नहीं है, तथा आपकी पार्टी के पदाधिकारियों को लेकर विवाद चल रहा है"

 

Advertisement

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी किन्नर हिमांगी सखी?

 

वही, इसके बाद खबरे है की हिमांगी सखी निर्दलीय चुनाव लड़ेंग। etv भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमांगी सखी ने कहा "मेरे चुनाव लड़ने को लेकर हर जगह पर बात चल रही थी. इंटरनेशनल स्तर पर भी यह बात थी. ऐसे में मैं पीछे नहीं हट सकती हूं. मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगी" आगे हिमांगी सखी ने कहा "मैं किन्नर समाज के प्रतिनिधित्व के लिए, उनकी बात समाज के बीच रखने के लिए चुनाव लड़ने जा रही हूं"

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें