जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Smriti Irani से लड़ने चले Robert Vadra की Ajit Anjum ने तगड़ी क्लास लगा दी

राहुल गांधी तो एक बार फिर वायनाड चले गये। और अब अमेठी से कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि इस सीट से अब राहुल गांधी के जीजा यानि रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। यहां तक कि खुद रॉबर्ट वाड्रा भी कह रहे हैं कि अमेठी से ही नहीं देश के हर कोने से पुकार आ रही है कि मुझे राजनीति में उतर जाना चाहिए। जिस पर अब पत्रकार अजीत अंजुम ने जो बात कही है उसे सुन कर पूरी कांग्रेस बौखला जाएगी..!

Author
11 Apr 2024
( Updated: 11 Dec 2025
01:42 AM )
Smriti Irani से लड़ने चले Robert Vadra की Ajit Anjum ने तगड़ी क्लास लगा दी
Advertisement
उत्तर प्रदेश की जिस अमेठी लोकसभा सीट से नौ बार गांधी परिवार का कोई ना कोई सदस्य सांसद रह चुका है।  उसी अमेठी लोकसभा सीट पर एक अकेली स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की खटिया खड़ी कर दी है।  साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अमेठी में उतरीं स्मृति ईरानी तीन लाख से भी ज्यादा वोट पाकर राहुल गांधी के बाद दूसरे नंबर पर रहीं।  तो वहीं साल 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने साढ़े चार लाख से भी ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की।  और अब लगातार तीसरी बार जहां बीजेपी उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बेचारी कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। 

राहुल गांधी तो एक बार फिर वायनाड चले गये।  और अब अमेठी से कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है।  यही वजह है कि इस सीट से अब राहुल गांधी के जीजा यानि रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है।  यहां तक कि खुद रॉबर्ट वाड्रा भी कह रहे हैं कि अमेठी से ही नहीं देश के हर कोने से पुकार आ रही है कि मुझे राजनीति में उतर जाना चाहिए।  जिस पर अब पत्रकार अजीत अंजुम ने जो बात कही है उसे सुन कर पूरी कांग्रेस बौखला जाएगी। 

 

दरअसल देश की राजनीति में सोनिया गांधी।  राहुल गांधी।  प्रियंका गांधी के बाद गांधी परिवार के किसी शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा होती है।  तो वो हैं रॉबर्ट वाड्रा।  यानि सोनिया गांधी के दामाद।  जो राजनीति में ना होकर भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।  लेकिन लगता है रॉबर्ट वॉड्रा ने भी अब राजनीति में उतरने का मूड बना लिया है।  इसीलिये पिछले कई दिनों से लगातार चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।  न्यूज एजेंसी IANS को दिये एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "केवल अमेठी ही नहीं पूरे देश से राजनीतिक पुकार आ रही है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं, अमेठी से बात ज्यादा इसलिए उठ रही है, क्योंकि मैंने 1999 से वहां लोगों के बीच प्रचार किया और वहां पोस्टर भी लगने शुरू हुए, अब दूसरी जगह भी पोस्टर लग रहे हैं, क्योंकि सबको लग रहा है कि आप हमारी तरफ से आइए, हमारे क्षेत्र से आइए क्योंकि हमने आपकी मेहनत देखी है, आप गांधी परिवार के सदस्य हैं, उन्होंने देखा है कि गांधी परिवार ने इस देश के लिए कितना किया है, करते आए हैं और करते रहेंगे, उनको लगा कि अगर इस चुनाव में मैं अमेठी से लडूं तो वहां जो उन्होंने गलतियां की हैं, स्मृति ईरानी को सांसद बनाने की जो भूल चूक हुई है, उससे वो आगे बढ़ेंगे और मुझे भारी बहुमत से जिताएंगे। "

रॉबर्ट वाड्रा का ये बयान बता रहा है कि इस चुनावी माहौल में उनका भी मन डोल रहा है अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए।  इसीलिये यहां तक कह रहे हैं कि केवल अमेठी ही नहीं पूरे देश से राजनीतिक पुकार आ रही है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं।  अब ये आवाज उन्हें कौन दे रहा है।  ये तो फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा ही जानते होंगे।  लेकिन हां।  इतना जरूर है कि वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने उन्हें इन बयानों की वजह से जबरदस्त लताड़ लगाई है।  एक ट्वीट में अजीत अंजुम ने लिखा। 

पत्रकार अजीत अंजुम ने कहा, "देश के हर कोने से पुकार आ रही है मुझे सक्रिय राजनीति में आने के लिए' रॉबर्ट वाड्रा ये आवाज किधर से आ रही है भाई ? कौन आवाज दे रहा है ? ये आवाज सिर्फ इनके कानों तक कैसे पहुंच रही है ? हम भी तो इसी देश में रहते हैं, गजब कर रखा है भाई साहब ने, इनके कानों तक कुछ अलग ही लेवल की आवाज पहुंच रही है। "

तो वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी की देवरानी और बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने इस मसले पर कहा कि।  रॉबर्ट वाड्रा को राजनीतिक अनुभव नहीं है, यह देश दामादों से आगे बढ़ चुका है रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से अच्छे उम्मीदवार नहीं हैं।  जबसे रॉबर्ट वाड्रा ने इशारों ही इशारों में अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।  सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।  तो वहीं आपको बता दें रॉबर्ट वाड्रा अगर अमेठी से चुनाव भी लड़ते हैं तो शायद ही इस सीट पर जीत हासिल कर पाएंगे क्योंकि जब राहुल गांधी इतने बड़े नेता होने के बावजूद स्मृति ईरानी को नहीं हरा पाए तो भला नए नए नेता बनने जा रहे रॉबर्ट वाड्रा स्मृति ईरानी को क्या टक्कर दे पाएंगे।  जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ कर तीन लाख से भी ज्यादा वोट हासिल किया।  

तो वहीं दूसरी बार चुनाव लड़ कर चार लाख 68 हजार से भी ज्यादा वोट पाकर अमेठी सीट जीत ली।  ऐसे में क्या आपको लगता है कि स्मृति ईरानी को सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा चुनाव हरा पाएंगे?
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें