जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल में बीजेपी का ये नेता करेगा 'खामोश'?

लोकसभा चुनावों को लेकर मचे घमासान के बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। कई नए चेहरों को जगह दी गई तो वहीं दूसरी तरफ पुराने और कद्दावर चेहरों के टिकट काट दिया गया,, बीजेपी ने चंडीगढ़ से किरण खेल का टिकट काट दिया तो वहीं रीता बहुगुणा का टिकट भी काट दिया है। पार्टी ने किरण खेर की जगह संजय टंडन को दी है तो वहीं इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है ।

Author
10 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
12:36 AM )
Lok Sabha Elections 2024: शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल में बीजेपी का ये नेता करेगा 'खामोश'?
Advertisement
लोकसभा चुनावों को लेकर मचे घमासान के बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।  कई नए चेहरों को जगह दी गई तो वहीं दूसरी तरफ पुराने और कद्दावर चेहरों के टिकट काट दिया गया,, बीजेपी ने चंडीगढ़ से किरण खेल का टिकट काट दिया तो वहीं रीता बहुगुणा का टिकट भी काट दिया है।  पार्टी ने किरण खेर की जगह संजय टंडन को दी है तो वहीं इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।  इसके अलावा आसनसोल के शत्रुध्न सिन्हा के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा इसका खुलासा भी कर दिया है  कौन है जो सिन्हा को टक्कर देगा आपको विस्तार के बताएंगे साथ ही बताएंगे कि किसका टिकट कटा है और किसको मिला है। 

लोकसभा सीट 
कौन उम्मीदवार?
किसका कटा टिकट ?
चंडीगढ़ 
संजय टंडन 
किरण खेर
मैनपुरी 
जयवीर सिंह ठाकुर
प्रेम सिंह शाक्य 
कौशांबी
विनोद सोनकर

फूलपुर
प्रवीण पटेल
केशरी देवी पटेल
इलाहाबाद
नीरज त्रिपाठी
रीता बहुगुणा जोशी 
बलिया
नीरज शेखर 
वीरेंद्र सिंह
मछली शहर
बी.पी सरोज 

गाजीपुर 
पारस नाथ राय
मनोज सिन्हा 
आसनसोल
एस.एस अहलुवालिया
बाबुल सुप्रियो
                 
  जी हां बाबुल सुप्रिया की जगह शत्रुघ्न सिन्हां के सामने अब अहलुवालिया चुनावी हुंकार भरेंगे।  पहले इस सीट से बीजेपी ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था,, पार्टी ने पवन सिह के विवाद में आने और फिर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद एस एस अहलूवालिया पर दांव खेला है,, अब आपको बताते हैं कि अहलूवालिया कौन है 

  • एस.एस. अहलूवालिया का पूरा नाम सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया है।
  • अहलूवालिया 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से जीत कर संसद पहुंचे थे
  •  पार्टी ने इस बार उन्हें आसनसोल से लड़ाने का फैसला किया है।
  •  इससे पहले 2014 में अहलूवालिया दार्जीलिंग लोकसभा सीट से जीते थे 
  • अहलूवालिया बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे। 
  • वह कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। 
  • इतना ही नहीं वह बिहार और झारखंड से राज्यसभा में जा चुके हैं।
  • अहलूवालिया 1999 में बीजेपी से जुड़े थे। 
  • अहलूवालिया पिछले 25 सालों से बीजेपी के साथ है।

 72 साल के अहलूवालिया राजनीति में लंबी पारी खेल चुके हैं। वो पिछले 30 सालों से सांसद हैं। अहलूवालिया को उनके ज्ञान के लिए गूगल गुरू भी कहा जाता है। 
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में चर्चा का विषय बनी आसनसोल सीट से अब उन्हें चुनावी रण में उतारा है।  लंबा संसदीय अनुभव रखने वाले अहलूवालिया क्या आसनसोल की सीट को बीजेपी के खाते में डाल पाएंगे? अब सबकी नजरें इसकी पर टिकी होंगी। देश के कई राज्यों से संसद में प्रतिनिधितत्व करने वाले अहलूवालिया इस बार अपनी जन्मभूमि से चुनाव लड़ेंगे और शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंग। , 2014 और 2019 में बीजेपी ने आसनसोल सीट पर जीत हासिल की थी। तब पार्टी के नेता बाबुल सुप्रियो जीते थे, लेकिन उनके टीएमसी में जाने के बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ था और शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव में जीते थे।
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें