Advertisement
Lalu की लालटेन बुझाने में लगे Manish Kashyap की PM Modi पर बड़ी भविष्यवाणी
नये भारत की नई तस्वीर के पीछे अगर मोदी है, तो फिर मोदी के पीछे कौन है ? सन्यास से सियासत तक का सफ़र तय करने वाले पीएम मोदी के ऊपर, किस अदृश्य शक्ति का प्रभाव भाजपा को 400 पार पहुंचाएगा ? इसको लेकर यूट्यूबर से नेता बने, ख़ुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप कितना बड़ा खुलासा कर गये।
11 Apr 2024
(
Updated:
10 Dec 2025
08:24 PM
)
Follow Us:
Advertisement
आज की डेट में जन्मजात कांग्रेसी राहुल गांधी जिस शक्ति से लड़ने की बात करते हैं, उसका मुखौटा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताते हैं। कांग्रेस के डूबते जहाज़ को बचा पाने में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा या फिर न्याय यात्रा , तिनके को सहारा दे पाती है या नहीं ये तो अबकी बार के चुनावी नतीजे बता पाएँगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस शक्ति से कांग्रेस टकराने चली है उसी शक्ति ने पीएम मोदी को कभी कोई चुनाव हारने नहीं दिया।
शून्य से शिखर तक का सफ़र तय करने वाले पीएम मोदी को देश की सियासत में 20 साल पूरे हो चुके हैं। और इन 20 सालों में मोदी इकलौती ऐसी शख़्सियत है, जिसकी मंदिर नीति ने विश्व पटल पर भारत की सनातन संस्कृति को उभारा । ये पीएम मोदी की कोशिशों का ही नतीजा है, जो खंडर मंदिर भी आज जीवित हो चुके हैं। बुलेट की रफ़्तार से विकास की बहार देश में बह रही है।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा जा रहा है। नये भारत की नई तस्वीर के पीछे अगर मोदी है, तो फिर मोदी के पीछे कौन है? सन्यास से सियासत तक का सफ़र तय करने वाले पीएम मोदी के ऊपर, किस अदृश्य शक्ति का प्रभाव भाजपा को 400 पार पहुंचाएगा? इसको लेकर यूट्यूबर से नेता बने ख़ुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप कितना बड़ा खुलासा कर गये। देखिये वीडियो।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement