जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi को चैलेंज करते हुए इस किन्नर ने बताया BJP का सच

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक तरफ अपनी जीत मान रही है, मोदी 400 पार का दावा कर रहे है, लेकिन क्या ये दावा असलियत में सच साबित होगा ? क्युकी अब तो मोदी के खुद के संसदीय क्षेत्र में बड़ा खेल होता नज़र आ रहा है। एक किन्नर मोदी को ललकार रही है, और हार मानने को तैयार नहीं है। हम बात कर रहे है किन्नर महासभा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की। मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रही हिमांगी सखी ने हमारे चैनल से बात करते हुए मोदी को फिर से ललकारा है।

Author
19 Apr 2024
( Updated: 15 Jan 2025
06:25 AM )
Lok Sabha Elections 2024: PM Modi को चैलेंज करते हुए इस किन्नर ने बताया BJP का सच
Advertisement
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक तरफ अपनी जीत मान रही है, मोदी 400 पार का दावा कर रहे है, लेकिन क्या ये दावा असलियत में सच साबित होगा ? क्युकी अब तो मोदी के खुद के संसदीय क्षेत्र में बड़ा खेल होता नज़र आ रहा है। एक किन्नर मोदी को ललकार रही है, और हार मानने को तैयार नहीं है। हम बात कर रहे है किन्नर महासभा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की। मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रही हिमांगी सखी ने हमारे चैनल से बात करते हुए मोदी को फिर से ललकारा है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 

दरअसल, अभी फ़िलहाल हिमांगी सखी गुस्से में है क्युकी हिंदू महासभा ने उन्हें चुनाव में उतारने का फैसला वापिस ले लिया है। हिंदू महासभा का कहना है की वो पीएम मोदी के सम्मान में ऐसा कर रहे है लेकिन वही हिमांगी सखी ने इसे धोखा बताया। इसी बीच हमारे चैनल से बात करने के दौरान हिमांगी सखी ने बताया है की मोदी ने किन्नरों के लिए कुछ नहीं किया और अब उन्हें करना है इसलिए वो चुनावी मैदान में है। 

हिमांगी सखी ने हमारे चैनल से बात करते हुए कहा "हमारे किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हुई, संसद में भी किन्नर समाज नहीं है, लेकिन जिस तरह से फिल्म स्टार को सीट दी गई वैसे ही किन्नर समाज के लिए हो" 

हिमांगी सखी ने अपना स्टैंड रखा और कहा जा रहा है की एक तरह से उन्होंने मोदी ललकारा है की कुछ भी हो जाए वो मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। इससे मोदी डर जाएंगे क्युकी इनका कॉन्फिडेंस अच्छा दिख रहा है। आपको एक बार मामला भी बता देते है। पहले हिंदू महासभा की तरफ से किन्नर हिमांगी सखी को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतारा जाता है। लेकिन फिर कुछ ही दिन बाद संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज द्वारा वीडियो जारी करते हुए कहते है की ये फैसला वापस लिया जाता है जिसके बाद अब हिमांगी सखी ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें