जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने Ravindra Bhati के सामने अब Kangana Ranaut को उतारा

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सबसे ज़्यादा चुनौतीपूर्ण सीट है बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट। जहा से इस बार रवींद्र सिंह भाटी ने अपने भौकाल से सबकी मुश्किलें बढ़ा रखी है। यहा तक की पीएम मोदी को भी खुद भाटी के क्षेत्र में आना पड़ा था। और अब जब इन सब से भी काम नहीं बना तो बीजेपी ने बॉलीवुड की शेरनी और बीजेपी की मंडी से उम्मीदवार कंगना रनौत को भाटी के सामने उतारा है।

Author
22 Apr 2024
( Updated: 07 Dec 2025
08:24 PM )
Lok Sabha Elections 2024: BJP ने Ravindra Bhati के सामने अब Kangana Ranaut को उतारा
Advertisement
लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सबसे ज़्यादा चुनौतीपूर्ण सीट है बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट। जहा से इस बार रवींद्र सिंह भाटी ने अपने भौकाल से सबकी मुश्किलें बढ़ा रखी है। यहा तक की पीएम मोदी को भी खुद भाटी के क्षेत्र में आना पड़ा था। और अब जब इन सब से भी काम नहीं बना तो बीजेपी ने बॉलीवुड की शेरनी और बीजेपी की मंडी से उम्मीदवार कंगना रनौत को भाटी के सामने उतारा है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। दरअसल, बीजेपी ने अब राजस्थान की ज़िम्मेदारी लगता है बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहने वालीं कंगना रनौत को दी है।

रविंद्र भाटी को टक्कर देने आएंगी कंगना!

खबरे है की कंगना रनौत रविंद्र भाटी के गढ़ बाड़मेर आने वाली है। जी हां, 24 अप्रैल बुधवार को 12:30 बजे बाड़मेर एयरपोर्ट पहुचेंगी। वहा से कंगन बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में आवाज़ बुलंद करेंगी। बाड़मेर के विवेकानंद सर्किल से गांधी चौक तक उनका रोड शो करेंगी। इसके साथ ही वो बाड़मेर में बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के लिए मत की अपील करेंगी। 

इससे आप समझ सकते है की भाटी को एक तरह से कंगना की चुनौती ही होगी क्युकी भाटी का जलवा बाड़मेर में बरकरार है एक तरह से। ऐसे भाटी के खिलाफ और बीजेपी प्रतयाशी कैलाश चौधरी के समर्थन में वो वोट मांगने चुनावी मैदान में है। 

जोधपुर भी आएंगी कंगना!

वही, बाड़मेर से पहले कंगना जोधपुर आएंगी। 23 अप्रैल मंगलवार को कंगना जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहा वो पाली लोकसभा क्षेत्र जाएंगा और बीजेपी प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में रोड शो करेंगी। इसके अलावा कंगना रनौत जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगी और रोड शो भी करेंगी। 

फ़िलहाल, बात भाटी की करे तो बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।  लेकिन लोगों का कहना है की जीत भाटी की होगी क्युकी उन्हें जनता का गज़ब का सपोर्ट मिल रहा है। उनकी रैली देखकर ऐसा लगता है मानों किसी बड़े दिग्गज नेता की रैली हो। हालांकि, बीजेपी भी पीछे नहीं है, बीजेपी भाटी पर आरोप लगा रही है। अभी बीजेपी के एक कार्यकर्ता की तरफ से भाटी पर देशद्रोही का आरोप लगा था। 

लंदन में एक प्रोफेसर से मुलाक़ात के बाद भाटी को खूब ट्रोल किया गया था। फरवरी में भाटी ने लंदन के प्रोफेसर दिब्येश आनंद से मुलाक़ात थी, दिब्येश आनंद पर कश्मीर को लेकर भारत विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने का आरोप है। इसलिए बीजेपी ने भाटी की उस तस्वीर को अभी पोस्ट कर के उन्हें देशद्रोही तक कह दिया था। 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें