Advertisement
Gujarat में राजपूत करेंगे Congress का समर्थन? Rupala के सामने खड़ा हुआ दमदार प्रत्याशी
गुजारत की सबसे हॉट सीट इस वक़्त है राजकोट, जहा से राजपूत का प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ जारी है। यही से फैली आग अब हर जगह बीजेपी को भष्म करती दिखाई दे रही है। राजपूतों के विरोध की वजह से इस सीट पर बीजेपी की हालत खराब है। और अब इस सीट पर कांग्रेस ने अपना दांव चल दिया है। राजकोट लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने परषोत्तम रूपाला के सामने अपना प्रत्याशी उतार दिया है।
15 Apr 2024
(
Updated:
10 Dec 2025
07:44 AM
)
Follow Us:
Advertisement
गुजारत की सबसे हॉट सीट इस वक़्त है राजकोट, जहा से राजपूत का प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ जारी है। यही से फैली आग अब हर जगह बीजेपी को भष्म करती दिखाई दे रही है। राजपूतों के विरोध की वजह से इस सीट पर बीजेपी की हालत खराब है। और अब इस सीट पर कांग्रेस ने अपना दांव चल दिया है। राजकोट लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने परषोत्तम रूपाला के सामने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, परषोत्तम रूपाला के विवादित बयान के बाद से पूरा राजपूत समाज इस वक़्त बीजेपी से नाराज़ चल रहा है। पुरे देश भर के राजपूत बीजेपी से परषोत्तम रूपाला का टिकट वापिस लेने की मांग कर रहे है। अब बीजेपी ने तो परषोत्तम रूपाला का टिकट वापिस नहीं लिया लेकिन कांग्रेस ने रुपाला के सामने परेशभाई धनानी को उतारा है।
लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात की चार सीटों पर कांग्रेस ने कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। जहा अहमदाबाद ईस्ट, राजकोट, नवसारी और महेसाणा सीट के लिए उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक कर दिया गया है।
अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मतसिंह पटेल
राजकोट से परेशभाई धनानी
नवसारी से नैषध देसाई
महेसाणा से रामजी ठाकोर
कौन है परेशभाई धनानी?
कांग्रेस के दिग्गज नेता परेशभाई धनानी की चर्चा पहले से थी चुनाव लड़ने की। आपको बता दे गुजरात का पाटीदार समाज दो भागों में विभावित है। एक कडवा पाटीदार और दूसरा लेऊवा पाटीदार हैं, जहा परषोत्तम रूपला कडवा पाटीदार हैं जबकि परेश धनानी लेऊवा पाटीदार हैं। गुजरात में जब विजय रुपाणी मुख्यमंत्री थे, तब परेश धनानी नेता विपक्ष थे।
परेशभाई धनानी के सामने हार जाएंगे परषोत्तम रूपाला?
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्युकी पहले से ही एक तो परषोत्तम रूपाला का इतना विरोध हो रहा है उसके ऊपर से परेशभाई धनानी पहले से ही बहुत एक्टिव है। बयानबाज़ी कर रहे है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपूतों का समर्थन करते हुए उनकी आवाज़ बुलंद करते हुए परेश धनानी ने ऐलान भी किया था की बीजेपी रूपाला की टिकट नहीं काटती है तो वह राजकोट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
और अब तो वो खुद मैदान में उतर गए है। इसके बाद ये भी कहा जा रहा है की राजपूत कांग्रेस का समर्थन कर सकते है, जिस तरह से परेशभाई धनानी ने राजपूतों के लिए आवाज़ उठाई थी, ऐसे में उन्हें बीजेपी से नाराज़ चल रहे राजपूतों का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा जिस समाज से धनानी आते है उसका फायदा भी उन्हें मिलेगा। ये भी आपको समझाते है।
परषोत्तम रूपला कडवा पाटीदार हैं
परेश धनानी लेऊवा पाटीदार हैं
और गुजरात की राजकोट सीट पर लेऊवा और कडवा के हिसाब से देखें तो यहां पर लेऊवा पटेलों की संख्या ज्यादा हैं। उनके करीब साढ़े तीन लाख वोट हैं, तो वहीं कडवा पाटीदारों के डेढ़ लाख है। और परेश धनानी लेऊवा पाटीदार हैं यानी ज़्यादा ज़्यादा वोट उन्ही के खाते में जा सकता है उसके ऊपर से राजपूत भी उनका समर्थन कर सकते है तो कांग्रेस को राजकोट में फायदा नज़र आ रहा है।
अब आपको मामला फिर से बताते है। पिछले महीने परषोत्तम रूपाला ने राजपूतो को लेकर विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूपाला के पुतले जलाए गए। और राजपूत अभी भी गुस्से में है। इसके साथ ही करणी सेना ने भी बवाल मचाया था। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने रूपाला के बयान के खिलाफ विरोध किया और फिर प्रदर्शन कर रहीं राजपूत महिलाओं के समर्थन में अहमदाबाद पहंचे थे। उनको गुजरात पुलिस ने मिलने नहीं दिया और फिर गिरफ्तार कर अहमदाबाद पुलिस कमिशनरेट ले गई। इसके बाद भी खूब बवाल मचा था।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement