जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन है ये शख्स जिसे भरे मंच पर हनुमान बेनीवाल ने जड़ा थप्पड़?

राजस्थान के सियासी रण में नागौर से 2019 में सांसद का ताज जीत हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे बेनीवाल इतने गुस्से में हैं कि अपने कार्यकर्ता को ही थप्पड़ जड़ दिया जबकि वो कार्यकर्ता बड़े ही प्यार से उन्हें अपने कंधे पर उठाकर डांस करवा रहा था।

Author
12 Apr 2024
( Updated: 11 Dec 2025
05:46 AM )
कौन है ये शख्स जिसे भरे मंच पर हनुमान बेनीवाल ने जड़ा थप्पड़?
Advertisement
कहते हैं जिसकी लाठी उसकी भैंस। राजनीति के कई चमकते सितारों पर ये लाइन सटीक बैठती है।  अब जब आपकी सत्ता हो तो आप जो चाहे कर सकते हैं।  सच को झूठ और झूठ को सच बनाने में भी शायद अब वक्त नहीं लगता।  आए दिन सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमे किसी नेता की अकड़ दिखाई देती है तो कही अनर्गल बयानवाजी करते हुए नेता सुने जाते हैं। इसी बीच राजस्थान के सियासी रण में नागौर से 2019 में सांसद का ताज जीत हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे बेनीवाल इतने गुस्से में हैं कि अपने कार्यकर्ता को ही थप्पड़ जड़ दिया जबकि वो कार्यकर्ता बड़े ही प्यार से उन्हें अपने कंधे पर उठाकर डांस करवा रहा था।  

लेकिन बेनीवाल को शायद ये पसंद नहीं आया और दिन रात पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को ही थप्पड़ जड़ दिया । ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है हालांकि ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए ये 19 सैकेंड का वीडियो हनुमान बेनीवाल की अकड़ की निशानी बन गया है।  वीडियो में बेनीवाल की पार्टी का गाना चल रहा है बेनीवाल यहां प्रचार के लिए पहुंचे हैं आस पास बुजुर्ग हैं राजस्थान के लोग हैं जैसे ही RLP का गाना बजा तो अति उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ता वहां आए और बेनीवाल साहाब को कंधे पर उठाने लगे।  लेकिन बेनीवाल को ये प्यार पचा नहीं।  उन्होंने पहले उस युवक के बाल पकड़ कर उसे झटका और फिर एक थप्पड़ लगा दिया।  

अब जब मंच पर एक कार्यकर्ता पिटने लगा तो दूसरा बेनीवाल को छोड़कर चला गया।  इसके बाद भी बेनीवाल साहाब गुस्से में रहे। और तमतमाए चेहरे से डांस किया। अब सोचिए चुनाव प्रचार में उनका ये हाल है तो दोबारा जीत गए तो क्या होगा ये हम नहीं बल्कि लोग कह रहे हैं ।  इस वीडियो को बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने शेयर करते हुए लिखा कि "सत्ता में आने के बाद जनता क्या हाल करेंगे, जब अभी अपने समर्थकों को इस तरह लताड़ रहे है ???"

जरा सोचिए जो कार्यकर्ता बैनीवाल का साथ देते हुए है उन्हें बदले में आशीर्वाद प्यार नहीं बल्कि थप्पड़ नसीब हुआ अब इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। केके नेहरा नाम के एक यूजर ने लिखा, "मैं राजस्थान से ही आता हूं और इसको भली-भांति से जानता हूं। इसकी इन्हीं हरकतों की वजह से इस बार ये बाल-बाल बचा था। वरना इस बार विधायकों में भी यह हारता। बाकी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार इसका नया नहीं है। हमेशा ऐसे ही करता है दिमाग से पैदल है।"

सोनू कुमार नाम के यूजर ने लिखा, "जनता के साथ ,समर्थक के साथ इस तरह का बर्ताव सही नही हैं। इसी समर्थक के दिन रात मेहनत करने से नेता कोर्ट बांडी झार के नेतागिरी करते है।" अभिमन्यू सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, "सत्ता में आकर सबको भत्ता देंगे।"
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें