Advertisement
PM Modi को Akhilesh-Dimple Yadav की बेटी ने दिया करारा जवाब
पहले चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव का दिलचस्प दौर शुरू हो चूका है। जनता से वोट की अपील करने कही राजनेता खुद मैदान में उतर रहे है तो वही कही कोई अपने परिवार का सहारा ले रहा है। जैसे अभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी डिंपल यादव का साथ देने उनकी बेटी चुनावी मैदान में उतरी है। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही की अखिलेश की बेटी ने मोदी पर तंज कस दिया।
21 Apr 2024
(
Updated:
09 Dec 2025
10:01 AM
)
Follow Us:
Advertisement
पहले चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव का दिलचस्प दौर शुरू हो चूका है। जनता से वोट की अपील करने कही राजनेता खुद मैदान में उतर रहे है तो वही कही कोई अपने परिवार का सहारा ले रहा है। जैसे अभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी डिंपल यादव का साथ देने उनकी बेटी चुनावी मैदान में उतरी है। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही की अखिलेश की बेटी ने मोदी पर तंज कस दिया।
दरअसल, अपनी मां डिंपल यादव का समर्थन करने अब उनकी बेटी अदिति यादव भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। ऐसे तो अदिति यादव कई बार अपनी मां के साथ नज़र आ चुकी है। लेकिन इस बार हाथ में माइक लेकर अदिति ने जो बात कही है उससे बीजेपी को मिर्ची लग सकती है।
अखिलेश की बेटी ने मोदी पर किया वॉर !
चुनाव प्रचार के दौरान हाथ में माइक लेकर अदिति ने अपनी मां के लिए वोट मांगते हुए कहा "मैं यहां आप सभी का आशीर्वाद मांगने आईं हूं। आपने मेरा इतने प्रेम और अपनेपन से स्वागत किया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं आप सभी से ये कहना चाहती हूँ कि आप सभी सात मई को जाइएगा और साइकिल का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी को वोट दीजिएगा. अपने संविधान को बचाने के लिए. जय हिन्द जय समाजवाद"
इस बयान के बाद से कहा जा रहा है अदिति यादव का ये तंज मोदी की तरफ है। क्युकी विपक्ष अभी फ़िलहाल मोदी पर आरोप लगा रहा है की वो देश का संविधान बदलना चाहते है, और जिस तरह से अदिति यादव ने कहा की संविधान को बचाने के लिए वोट दीजिएगा इसे मोदी से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है अदिति की ये बात मोदी पर वॉर है। एक करारा जवाब है।
फ़िलहाल, आपको बता दे, मैनपुरी के लोगों ने अदिति यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया और चाँदी का मुकुट भी पहनाया।
बात अब मैनपुरी सीट की करे तो
- 1996 से मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी राज कर रही है
- मैनपुरी सीट मुलायम सिंह यादव का गढ़ रही है
- 2022 में यहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुए
- उपचुनाव में डिंपल ने यहां रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की
और इस बार भी समाजवादी पार्टी ने इस सीट से डिंपल यादव को ही उतारा है। इस बार बीजेपी ने डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है और बसपा की तरफ से शिव प्रसाद यादव है।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement