जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अक्टूबर 2025: दीवाली, भाई दूज जैसे बड़े त्यौहारों से भरा है ये महीना, जानें किस तारीख को मनाया जाएगा कौनसा पर्व

October 2025: अक्टूबर का महीना बेहद ही खास है क्योंकि इस दौरान ऐसे कई त्यौहार आने वाले हैं जो सनातन धर्म के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं. दीवाली, धनतेरस, करवा चौथ समेत 15 त्यौहार किस दिन किस तिथि को मनाए जाएंगे जानने के लिए आगे पढ़िए…

Author
04 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:34 AM )
अक्टूबर 2025: दीवाली, भाई दूज जैसे बड़े त्यौहारों से भरा है ये महीना, जानें किस तारीख को मनाया जाएगा कौनसा पर्व
Advertisement

अक्टूबर 2025 का महीना धार्मिक रूप से बेहद खास रहने वाला है. इस बार ये पूरा महीना व्रत, पर्व और त्योहारों से भरा हुआ रहेगा. शारदीय नवरात्रि का समापन जहां इस महीने की शुरुआत में हुआ, वहीं अंत में छठ महापर्व जैसा बड़ा त्योहार मनाया जाएगा. दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, भाई दूज जैसे पर्वों के साथ-साथ कई व्रत जैसे अहोई अष्टमी, रमा एकादशी, शरद पूर्णिमा भी इसी महीने में मनाये जाने वाले हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए इस महीने में कुछ न कुछ खास जरूर है. तो आइये तारीख समेत जानते हैं कौन सा पर्व किस दिन मनाया जायेगा.

2 अक्टूबर को दशहरा: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा इस बार 2 अक्टूबर को मनाया गया. बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस त्योहार पर लोग रावण दहन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था.

3 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी: भगवान विष्णु को समर्पित इस एकादशी पर उपवास रखने से पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

4 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत: भगवान शिव और शनिदेव की पूजा के लिए खास दिन है. इस दिन व्रत रखने से सभी रुके काम पूरे होते हैं.

Advertisement

6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा: शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों को अमृत के समान माना जाता है. साथ ही यह रात मां लक्ष्मी के जन्मदिवस रूप में भी मनाई जाती है. इस दौरान मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती: इस दिन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि और भगवान कृष्ण की भक्त मीराबाई को याद किया जाता है.

8 अक्टूबर को कार्तिक मास की शुरुआत: धार्मिक दृष्टि से कार्तिक मास बहुत पुण्यदायक माना गया है. स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता है.

10 अक्टूबर को करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वहीं संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

Advertisement

13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी: माएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और तारों को देखकर व्रत खोलती हैं.

17 अक्टूबर को रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी: यह दिन लक्ष्मी पूजन का दिन है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में दरिद्रता दूर होती है. वहीं इसी दिन गोवत्स द्वादशी भी है, जिसमें महिलाएं गाय और बछड़े की पूजा करके परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

18 अक्टूबर को धनतेरस: इस दिन धन के देवता कुबेर, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा होती है.

19 अक्टूबर को हनुमान जयंती: इस तिथि को व्रत और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से भय और संकट दूर होते हैं. श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष फल मिलता है.

Advertisement

20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और दीपावली: भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर वध की याद में नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. इसी दिन दीपावली भी है, जिसे अंधकार पर प्रकाश की जीत का दिन माना जाता है. घरों में दीप जलाए जाते हैं, और मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है.

21 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या: पितरों के लिए तर्पण और दीपदान का खास दिन होता है. यह दिन पुण्य कमाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: भगवान कृष्ण ने इस दिन गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी. इस दिन विशेष पकवान बनाकर भगवान को अर्पित किए जाते हैं.

23 अक्टूबर को भाई दूज: बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र की दुआ देती हैं. यह दीपावली का अंतिम दिन होता है.

25 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी: भगवान गणेश की पूजा से सभी बाधाएं दूर होती हैं और नए कामों में सफलता मिलती है.

Advertisement

27 अक्टूबर को छठ महापर्व: चार दिन तक चलने वाला यह पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है. महिलाएं और पुरुष निर्जला व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं. यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें

31 अक्टूबर को अक्षय कूष्माण्ड नवमी: इस दिन माता कूष्माण्डा की पूजा से सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है. यह दिन दान और पुण्य के लिए खास होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें